फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चार साल से कर रहा बलात्कार, पति ने नहीं किया इस बात पर गौर

Mon, 11 Dec 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मोलाहेड़ा में ट्रांसपोर्टर द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला ने पति से की तो पति ने भी इस पर कोई कदम नहीं उठाया। तब उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला का आरोप है कि आरोपी ट्रांसपोर्टर ने उसका वीडियो बनाया हुआ है। इसे वायरल करने की धमकी देकर वह न केवल उससे मारपीट करता है बल्कि उसके साथ लगातार चार साल से दुष्कर्म करता आ रहा है।

पुलिस के अनुसार गांव मोलाहेड़ा निवासी एक महिला ने शिकायत में कहा कि धर्म कॉलोनी निवासी राकेश व उसका पति ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं। पति का दोस्त होने के नाते वह उसे अच्छी तरह से जानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहोश कर के किया दुष्कर्म

रेप - फोटो : SELF
महिला ने शिकायत में कहा कि करीब चार साल पहले वह कहीं गई थी और अपने घर पैदल लौट रही थी। इस दौरान रास्ते में उसे राकेश मिला। उसने उसे अपनी गाड़ी से घर छोड़ने की बात कही। परिचित होने के कारण गाड़ी में बैठ गई और राकेश ने उसे कुछ खाने के लिए दिया।

खाने के बाद उसे होश नहीं रहा। बेहोशी की हालत में राकेश उसे एक कमरे में ले गया, जहां उसने दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया तो राकेश ने उसे बताया कि उसने उसका वीडियो बना लिया है। अगर उसने किसी से कुछ कहा तो वीडियो वायरल कर देगा और उसे मार देगा।

इस पर वह चुप हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने अनेक बार उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस बारे में जब महिला ने अपने पति को बताया तो उसके पति ने भी इस पर कोई एक्शन नहीं लिया। जिसके बाद उसने पुलिस को खुद शिकायत दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम नेहरा का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें