हरियाणा में हुए करोंड़ों रुपये के क्रेट घोटाले में स्टेट क्राइम ब्रांच ने एक उद्योगपति को गिरफ्तार कर लिया है।
हरियाणा सरकार की ओर से हाईकोर्ट में सौंपी स्टेटस रिपोर्ट में कहा गया है कि कैथल के नरेश टिंबर इंडस्ट्रीज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया और उसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उद्योगपति नरेश कुमार को 28 जनवरी को दिल्ली से अरेस्ट किया गया।
हरियाणा के मुख्य सचिव एससी चौधरी ने हाईकोर्ट में पेश हलफनामें में कहा कि स्टेट क्राइम बांच की अगली रिर्पोट भी कार्यलय पहुंच चुकी है। क्राइम ब्रांच सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है।