फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉटरी पाने के चक्कर में गंवाने पड़े 29 लाख

Tue, 18 Feb 2014 01:42 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
लॉटरी लगने का झांसा देकर एक विदेशी ने नासिक में रहने वाले व्यक्ति से 29 लाख रूपए ठग लिए। मामला नासिक के विहिटागांव क्षेत्र में दवा की दुकान चलाने वाले नामदेव वराडे से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


नामदेव की मानें तो उसके पास सालों पहले एक एसएमएस आया था जिसमें उसके नाम पांच लाख पाउंड की लॉटरी लगने का मैसेज था।

कुछ समय बाद उस नंबर से नामदेव को लॉटरी के रूपए लेने के लिए कंपनी के कुछ नियमों का झांसा देकर किसी बैंक एकांउट में रूपए जमा करने को कहे गए।

मई 2012 खत्म होते होते नामदेव ने लॉटरी की रकम पाने के चक्कर में अपने 29 लाख रूपए गवां दिए थे।

इतनी भारी रकम चुकाने के बाद नामदेव ने पुलिस को इस मामले की पूरी जानकारी दी और फौरन ही उसका केस इकॉनॉमिक ऑफेंसेस विंद में दर्ज कर लिया गया।

बाद में पुलिस ने नामदेव को उस नंबर से फोन का इंतजार करने को कहा। पुलिस के मुताबिक इस बार नामदेव ने बैंक एकाउंट में रुपए डालने के बजाए मिलकर रुपए देने की बात कही।
विज्ञापन


फिर प्लान के अनुसार पुलिस ने राबर्ट नाम के नाइजीरियन व्यक्ति को नासिक के ही बॉयटको क्षेत्र में गिरफ्तार कर लिया। अभी राबर्ट पुलिस हिरासत में है।




और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें