रिटायर्ड एसपी के घर पर काम करने वाली एक महिला ने वेतन न देने और मारपीट का आरोप लगाया है। महिला ने इस संबंध में एसपी के खिलाफ 181 हेल्पाइन पर शिकायत दर्ज करवा दी।
कुंभड़ा में रहने वाली गीता ने बताया कि वह रिटायर्ड एसपी सुरिंदर पाल सिंह के घर में डेढ़ साल से काम कर रही थी। एसपी ने रहने के लिए उन्हें सर्वेंट क्वार्टर में दे रखा है। वह उन्हें वेतन नहीं दे रहे थे।
नौकरी छोड़ने पर उन्हें मामले में फंसाने की धमकी देता था। तंग होकर 10 मई को वह अपने परिवार के साथ एसपी के घर से भागकर आए थे।
गीता ने आरोप लगाया कि एसपी अपने पद का इस्तेमाल कर उसके पति की पुलिसवालों से पिटाई भी करवाई थी। उन्होंने बताया कि एसपी ने उसे अपनी कोठी में बुलाकर पंजाबी में लिखे हुए बयानों में जबरन हस्ताक्षर करवाए है।
वहीं, उनको कई धमकी भरी कॉल आई हैं। जब एसपी सुरिंदर सिंह के फोन पर फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।