फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्दी की आड़ में वसूली: 'डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाही' को दबोचा, सभी निकले फर्जी, उगाही में लगे थे

Mon, 20 Jun 2022 05:58 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

चौकी प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का भी हो सकता है। इसके अलावा नकली पुलिस वाले बनकर ठगी करने की बात भी सामने आ रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस की वर्दी पहन लोगों से उगाही कर रहे पांच लोगों को जोधा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बोलेरो जीप और एक आल्टो कार भी बरामद की है। आरोपी इन्हीं दो वाहनों मे पुलिस की वर्दी पहन लोगों से ठगी और उगाही कर रहे थे। पुलिस को शक है कि मामला पुलिस मे भर्ती को लेकर ठगी करने का भी हो सकता है। 

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान हरकंवल सिंह निवासी फल्लेवाल, कुलवीर सिंह निवासी भैणी बडीगां, गुरप्रीत सिंह और लिवतार सिंह (दोनों भाई) निवासी मन्नवी और जसमनदीप सिंह निवासी लहरा के रूप में हुई है। जांच अधिकारी पुलिस चौकी छपार के प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि आरोपी हरकंवल सिंह, कुलवीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, लिवतार सिंह और जसमनदीप सिंह बोलेरो जीप और आल्टो कार में डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर और सिपाही रैंक की वर्दी पहन कर जुडाहां, फल्लेवाल और आसपास गांव में घूम रहे थे। 

सूचना मिली कि आरोपी लोगों से पुलिस के नाम पर ठगी और उगाही कर रहे हैं। पुलिस पार्टी ने ट्रैप लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। चौकी प्रभारी सुखमंदर सिंह ने बताया कि मामला पुलिस भर्ती के नाम पर ठगी का भी हो सकता है। इसके अलावा नकली पुलिस वाले बनकर ठगी करने की बात भी सामने आ रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें