फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pathankot: सुजानपुर में मुस्लिम और ईसाई समुदायों के कब्रिस्तान में मिट्टी में आधी दबी लाश मिली, जांच शुरू

Fri, 12 Apr 2024 04:40 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट (पंजाब)

सार

दोनों समुदायों के लोगों का कहना है कि यह उनके इलाके में से किसी की लाश नहीं है। लाश के पास से एक लोहे की कस्सी और फोल्डिंग बैड भी मिला है। पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पठानकोट के हलका सुजानपुर के गांव खदावर में मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय द्वारा मृतक लोगों को दफन करने के लिए बनाए कब्रिस्तान के निकट आधा दबा शव मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन


शव पर सबसे पहले नमाज अदा कर रहे मुस्लिम भाईचारे की नजर पड़ी और उन्होंने इसकी सूचना तुरंत गांव के सरपंच को दी। वहीं, शव के पास से एक लोहे की गड्ढा खोदने वाली कस्सी और फोल्डिंग बेड भी मिला है। थाना सुजानपुर की पुलिस ने मौके पर पहुंच मामले की जांच शुरू कर दी है।

रामेश्वर सिंह ने बताया कि ईद के त्योहार पर मुस्लिम भाईचारे के लोग वीरवार को नमाज अदा करने के लिए खदावर गांव मुस्लिम और क्रिश्चियन समुदाय द्वारा मिलकर बनाए कब्रिस्तान के पास आए। वहां पर लोगों ने देखा कि कब्रिस्तान में एक शव दबा हुआ है और उसके हाथ-पांव बाहर थे। मुस्लिम भाईचारे ने शव की सूचना उनको दी। रामेश्वर ने कहा कि अपने स्तर पर दोनों भाईचारे के लोगों से पूछ लिया गया है और दोनों भाईचारे के लोगों में से किसी के भी परिवार के सदस्य का शव नहीं है।
विज्ञापन


अमरीक मोहम्मद ने कहा कि उक्त जो कब्रिस्तान में शव मिला है उसे देखकर लग रहा था कि किसी ने गैर कानूनी ढंग से यह शव दफनाया है क्योंकि मुस्लिम भाईचारा कब्र खोदते समय काफी गहराई में जाता है और शव को लकड़ी के फट्टे पर रखकर अच्छी तरह दफनाया जाता है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम भाईचारे के कब्रिस्तान में ऐसे शव का मिलना यह अच्छा संकेत नहीं है। उन्हें संदेह है कि किसी ने उक्त व्यक्ति की हत्या कर उसे आधा-अधूरा दफना दिया है।

थाना सुजानपुर के प्रभारी लवप्रीत सिंह ने कहा कि उन्हें कब्रिस्तान में शव मिलने की सूचना मिली थी और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। वहीं, दोनों समुदाय के लोगों समेत अन्य लोगों से भी शव संबंधी पूछताछ की जा रही है। व्यक्ति के शव से मिले सामान की भी पुलिस जांच करवा रही है। जांच में जो सामने आता है, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें