फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: ईद मनाने जा रहे तीन युवकों पर हमला, एक की आंख फूटी, दो अन्य जख्मी

Thu, 11 Apr 2024 11:57 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

धर्म विशेष के नारे लगवाने, उठक-बैठक कराने और शराब की बोतल देकर वीडियो बनाने का आरोप है। शिकायत पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
मुनानगर की रणजीतपुर पुलिस चौकी में जमा दोनों समुदाय के लोग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के गांव बेहड़ों में ईद मनाने जा रहे तीन युवकों पर वीरवार को करीब दो दर्जन लोगों ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में एक युवक की आंख फोड़ दी गई तो दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हमले के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। सूचना मिलने पर भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। हमले की सूचना पर समुदाय विशेष के लोग रणजीतपुर चाैकी में एकत्र हो गए। वे हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिले के ताहरपुर गांव निवासी अकरम, रेहड़े इब्राहिमपुर निवासी माजिद और जाटांवाला गांव निवासी तारीफ हिमाचल की सीमा से सटे गांव बेहड़ों में अपने रिश्तेदारों के यहां ईद मनाने जा रहे थे। जैसे ही वे आदिबद्री से मां मंत्रा देवी जाने वाले रास्ते पर सोमनदी के बीच पहुंचे तो नदी किनारे पहले से बैठे 20-25 युवकों ने उन पर हमला बोल दिया।

आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें घायल कर उनसे धर्म विशेष के नारे लगवाए। साथ ही उठक-बैठक करवाए। आरोप है कि पीड़ितों के हाथ में जबरन शराब की बोतल थमा कर उनकी वीडियो बनाई गई। इस दौरान विरोध करने पर उनसे मारपीट की गई। इसमें रफी की एक आंख फूट गई।
विज्ञापन


वहीं उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर वहां आसपास के लोग जमा होना शुरू हो गए। इस पर हमलावर फरार हो गए। लोगों ने घायल को रणजीतपुर चौकी तक पहुंचाया। बाद में पुलिस ने उन्हें बिलासपुर सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पीड़ित पक्ष का कहना है कि पुलिस ने तीन किलोमीटर दूर पहुंचने में डेढ़ घंटा लगा दिया। यही नहीं करीब चार घंटे तक पुलिस चौकी में वे बैठे रहे, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। मौके पर पहुंचे डीएसपी कंवलजीत सिंह ने मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर पीड़ितों के परिजनों को शांत कराया। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।

पांच लोग नामजद किए हैं : कंवलजीत
डीएसपी कंवलजीत का कहना है कि घायलों के बयान पर कार्रवाई की जा रही है। अलग-अलग टीमें बनाकर हमलावरों को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। शिकायत पर पांच लोगों को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ मारपीट करने व धार्मिक भावना आहत करने की धाराओं में कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें