फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन प्वाइंट पर छात्रा किडनेप कर होटल में रेप

Wed, 10 Dec 2014 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सिरफिरे आशिक ने जवाहर नगर में कोचिंग लेने आई एक 12वीं कक्षा की छात्रा का कनपटी पर बंदूक लगाकर अपहरण कर लिया और होटल ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। बड़ी मुश्किल से छात्रा दो घंटे बाद होटल से निकलकर आई और पूरे मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन


सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। छात्रा का बुधवार सुबह मेडिकल करवाया गया, रेप की पुष्टि हुई है। जिले में एक सप्ताह के अंदर यह चौथी घटना है।

पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था

सरकारी महिला एडवोकेट रेखा कथूरिया के सामने छात्रा ने बयान दिए। पुलिस को दिए गए बयान में छात्रा ने बताया कि करीब तीन साल पहले उसके पिता की पंचकूला में ड्यूटी थी। पंचकूला का विवेक उसका पीछा करता था और छेड़छाड़ करता था। मामले के बारे में जब पिता को बताया तो उन्होंने युवक को धमकाया। युवक ने पिता को नतीजा भुगतने की धमकी दी।

इसके बाद पिता की बदली हिसार हो गई और वे परिवार सहित हिसार आ गए। युवक इस घटना के बाद से उसके पीछे लगा हुआ था। मंगलवार दोपहर को वह छुट्टी के बाद जवाहर नगर गली नंबर एक में कोचिंग लेने के लिए आई तो पंचकूला निवासी विवेक वहां पहुंच गया।

कनपटी पर गन लगा किडनेप

विवेक ने उसकी कनपटी पर गन लगा दी। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। उसने उसके साथ मारपीट की। जब लोगों ने उसे छुड़वाने की कोशिश की तो युवक ने कहा कि यह मेरी मंगेतर है। इस पर लोगों ने बीच-बचाव नहीं किया और गोली मारने की धमकी देकर उसे ऑटो में बैठाकर पारिजात चौक स्थित एक होटल में ले गया।

वहां जाकर उसने छात्रा के साथ दुराचार किया। छात्रा ने जब विरोध किया तो वहां उसे जातिसूचक गालियां दीं और मारपीट की गई। दुराचार के बाद छात्रा को छोड़ दिया। घबराई छात्रा ने होटल से बाहर निकलते ही परिजनों को मामले की सूचना दी। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई।
विज्ञापन

होटल संचालक पर कार्रवाई से बच रही पुलिस

इस मामले के बाद शहर भर के होटलों में अपराध और गैर कानूनी धंधे करवाए जाने के सवाल खड़े हो गए हैं। पारिजात चौक स्थित होटल में हुए दुराचार मामले में पुलिस होटल संचालक पर कार्रवाई करने से बचती नजर आ रही है। सिविल लाइन थाना इंचार्ज से जब इस बारे में बात की गई तो उन्होंने पल्ला झाड़ने की कोशिश की।

वर्जन
मैंने सुना है छात्रा का रेप हुआ है, लेकिन अधिक जानकारी नहीं है। मुझे दो घंटे पहले ही चार्ज मिला था। होटल संचालक पर कार्रवाई होगी, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकता।
मायाराम, सिविल लाइन थाना इंचार्ज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें