फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिवाइडर पर लगी ग्रिल से टकराई बाइक, चालक की मौत

Sat, 07 Jan 2017 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बाइक चालक की मौत
विज्ञापन
देर रात सेक्टर 52-53 के डिवाइडर पर लगी लोहे की ग्रिल से टकरा कर बाइक चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठा उसका दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस का कहना है कि दोनों युवकों ने हेल्मेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन


सेक्टर-36 पुलिस स्टेशन ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार वीरवार देर रात शिमला निवासी ओमप्रकाश और तिलकराज सेक्टर-17 में खाना खाकर मोहाली अपने घर जा रहे थे। 

जब वह 52/53 की डिवाडिंग रोड पर पहुंचे तो बाइक असंतुलित होकर डिवाडर पर लगी लोहे की ग्रिल से जा टकराई। जिससे ओमप्रकाश के सिर पर गंभीर चोट लगी और पीछे बैठा तिलकराज भी घायल हो गया। 
विज्ञापन


तिलकराज ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी। पीसीआर ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को जीएमएसएच-16 लेकर गई। जहां डाक्टरों ने ओमप्रकाश ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। 

हादसे में घायल हुए तिलकराज ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह दोनों मोहाली फेज-7 में एक मोबाइल कंपनी में काम करते थे। दोनों सेक्टर-57 में किराए पर रहते थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें