फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल की एक चिट्ठी ने उड़ाई गृहमंत्रालय की नींद

Thu, 08 Jan 2015 09:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के हत्यारोपी जगतार सिंह तारा की गिरफ्तारी के बाद एकाएक सीएम बादल की एक चिट्ठी चर्चा में आ गई है। बीते 24 दिसंबर को सीएम बादल ने ये चिट्ठी  उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पश्चिमी बंगाल, कर्नाटक और गुज़रात के मुख्यमंत्रियों सहित चंडीगढ़ के प्रशासक व दिल्ली के ले. गवर्नर को भेजी थी।
विज्ञापन


चिट्ठी में बादल ने देशभर की विभिन्न जेलों में अनेक वर्षों से टाडा एक्ट के अधीन नजरबंद पंजाब से संबंधित 13 कैदियों की समय से पूर्व रिहाई का मुद्दा उठाया था। पंजाब सरकार की तरफ से यह चिट्ठी ऐसे वक्त लिखी गई है जब पंजाब के सीएम रहे बेअंत सिंह की हत्या के दोषी जगतार सिंह तारा की गिरफ्तारी बीते दिन ही थाइलैंड से 10 साल बाद हुई है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ी

तारा की गिरफ्तारी होने की खबर फैलते ही सोमवार को गृह मंत्री के ध्यान में सीएम प्रकाश सिंह बादल द्वारा लिखा पत्र लाया गया तो खुफिया एजेंसियों की नींद उड़ गई। राजनाथ सिंह के संबंधित अधिकारियों से उक्त पत्र के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

पत्र में सीएम बादल ने राज्य के मुख्यमंत्रियों से उनके राज्यों की जेलों में बंद पंजाब के कैदियों की समय से पूर्व रिहाई के बारे में मांग की थी। पंजाब सरकार ने जिन 13 कैदियों की रिहाई के लिए चिट्ठी लिखी है उनमें पूर्व सीएम बेअंत सिंह के दो साथी भी शामिल हैं।

इस मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में जल्द ही पार्टी का एक शिष्टमंडल गृह मंत्री से मिलेगा और अपनी राय देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें