फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हे भगवान! मिड डे मील में बच्चों को ये क्या परोस दिया

Thu, 08 Jan 2015 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुत्ते की काटी हुई भैंस के दूध का दही स्कूली छात्रों को खिचड़ी के साथ परोस दिया गया। दही खाने से करीब 50 बच्चों की जिंदगी खतरे में पड़ गई है। खुलासा तब हुआ जब भैंस की मौत हो गई। इससे स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


मामला सुजानपुर की प्राथमिक पाठशाला करोट का है। रैबीज के खतरे को भांपते हुए स्कूल प्रबंधन ने आननफानन में बच्चों को एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगा दिए हैं।

स्कूलों में अवकाश चल रहा है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों के घर पहुंचकर टीकाकरण किया है। बच्चों को चार-चार इंजेक्शन दिए जाने हैं।

मिड डे मील में खिचड़ी के साथ दही परोसने का मामला करीब दो माह पहले का है। 11 नवंबर को स्कूल में बच्चों को यह दही दी गई। इससे पहले भैंस को कुत्ते ने काटा था। 24 दिसंबर को भैंस की मौत हो गई।

भैंस की मौत के बाद स्वास्‍थ्य विभाग ने शुरू किया टीकाकरण

भैंस की मौत की खबर जंगल में आग की तरह फैली। स्कूल प्रबंधन को भी इसकी भनक लग गई। स्कूल प्रबंधन ने स्वास्थ्य विभाग से टीकाकरण की मांग उठाई। बुधवार से टीकाकरण शुरू कर दिया गया है। इधर, स्कूल प्रबंधन जांच कर रहा है कि गलती कहां, कैसे और किससे हुई है।

पड़ोसियों ने भी लगवा रखा था भैंस का दूध
जिस घर में भैंस मरी है। वहां पड़ोसियों ने इस भैंस का दूध लगा रहा था। ये लोग भी टीके लगवा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानपुर में इनका टीकाकरण चला हुआ है।
विज्ञापन

बच्चों का टीकाकरण शुरू

केंद्रीय मुख्य शिक्षक बिमला देवी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की टीम से बच्चों के घर-घर पहुंचकर टीकाकरण की मांग की गई थी। बच्चों का टीकाकरण शुरू हो चुका है।

बीएमओ सुजानपुर डा. अर्चना सोनी का कहना है कि प्रत्येक बच्चे को चार टीके लगेंगे। सोनी के अनुसार स्कूल के करीब 50 बच्चों का टीकाकरण शुरू किया जा चुका है।

घर-घर जाकर टीकाकरण: डा. कटवाल
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. पीआर कटवाल का कहना है कि सभी बच्चों को निशुल्क टीके लगाने के आदेश दे दिए गए हैं। बच्चों के घर- घर जाकर उन्हें टीके लगाए जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें