फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ः जीएमसीएच-32 में भीड़ करने से रोका तो सिक्योरटी गार्ड को पीट-पीट कर मार डाला

Mon, 13 Jul 2020 09:46 AM IST
खुशबू गोयल अमित गुप्ता, चंडीगढ़
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चंडीगढ़ स्थित जीएमसीएच-32 के सिक्योरिटी गार्ड की युवकों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसने उन्हें भीड़ जमा करने से मना किया था। सिक्योरिटी गार्ड ने सड़क हादसे में इलाज करा रहे युवक के पास जमा लोगों को इकट्ठे होकर खड़े होने से रोका। इससे गुस्साए युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड को इस कदर पीटा कि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतक की पहचान 51 वर्षीय श्यामसुंदर के रूप में हुई है। सेक्टर 34 थाना पुलिस ने हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात रविवार देर रात की है। बताया गया कि राम दरबार  से सड़क हादसे में घायल एक युवक को जीएमसीएच 32 में भर्ती करवाया गया। इस दौरान इमरजेंसी में कुछ लोगों की भीड़ जमा होने लगी।

इस दौरान जब सिक्योरिटी गार्ड वहां पहुंचे दो सभी को बाहर जाने को कहा। लेकिन इस बीच गुस्साए युवकों ने पहले तो सिक्योरिटी गार्ड से बहस बाजी पर उतर आए। मामला इस कदर बिगड़ गया है कि युवकों ने सिक्योरिटी गार्ड पर जमकर पिटाई कर मौके फरार हो गए। जिसके बाद रविवार सुबह सिक्योरिटी गार्ड श्याम सुंदर ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार वकर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें