वेलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में हुई डीजे पार्टी के बाद पीयू की छात्रा से छेड़छाड़ होने का मामला सामने आया है। छात्रा के मुताबिक उसके साथ पढ़ने वाले दो छात्रों ने कैंपस हॉस्टल में उससे छेड़छाड़ की।
छात्रा ने सेक्टर 11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अब छात्रों को जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
बताया जाता है कि छात्रा यूआईटी में पढ़ती है। बीती रात यूआईटी में वेलेंटाइन डे के उपलक्ष्य में डीजे पार्टी थी। डीजे पार्टी के बाद जब छात्रा अपने हॉस्टल रूम तक जा रही थी, तो उसके साथ पढ़ने वाले छात्र जसकरण और पीयूश ने उसका हाथ पकड़ लिया और गलत हरकत करने लगे। उसके विरोध करने पर उन्होंने उसे छोड़ दिया। छात्रा ने छात्रों के खिलाफ सेक्टर 11 थाना पुलिस में लिखित शिकायत दे दी।