फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मदद के नाम पर लड़की के साथ दुराचार, युवक के मां-बाप ने दिया साथ

Tue, 10 Oct 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
रेप - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
अभिभावकों की डांट के डर से एक घर में छिपी एक किशोरी के साथ एक युवक ने दुराचार कर लिया। वारदात को अंजाम देने में युवक के मां-बाप व एक अन्य ने साथ दिया। मामला सामने आने के बाद थाना केनाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक गगनी, रानी कौर, जीता सिंह और वीरा के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


थाना केनाल के एसआई जसविंदर ने बताया कि 30 सितंबर को एक किशोरी 300 रुपये लेकर घर के पास बनी दुकान पर सामान लेने गई थी। उससे सौ रुपये रास्ते में कहीं गिर गए। वह अपने परिजनों के डर से घर नहीं गई और पास में बने जान पहचान वालों के घर पर रुक गई।

पुलिस अधिकारी के अनुसार इसका फायदा उठाते हुए उक्त घर में मौजूूद गगनी ने अपनी मां रानी कौर, पिता जीता सिंह व एक अन्य वीरा की सहायता से किशोरी के साथ दुराचार कर लिया। एसआई ने बताया कि मामला सामने आने पर पुलिस ने पहले गहराई से जांच की। बाद में पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें