फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती का कत्ल कर शव पेड़ से लटकाया, रेप की आशंका

Sun, 17 Jul 2016 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
dead body - फोटो : Demo pic
विज्ञापन
22 वर्षीय युवती का कत्ल करके शव पेड़ से लटका दिया। मुंह से खून निकल रहा था। मामला पंजाब के लुधियाना की है। ग्रीन लैंड में बिग बाजार के पास शनिवार सुबह एक युवती का शव पेड़ से चुन्नी के सहारे लटकता मिला। युवती के मुंह से खून निकल रहा था। एक राहगीर ने शव देख पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर एसीपी सुरिंदर मोहन और थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आस-पास के लोगों को बुला कर मृतका की पहचान की कोशिश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने जांच के बाद युवती का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका की उम्र करीब 22 साल बताई जा रही है। 

थाना लाडोवाल के एसएचओ इंस्पेक्टर वरिंदरपाल सिंह ने कहा कि अज्ञात हत्यारों ने युवती की हत्या करने के बाद शव को पेड़ के साथ लटका दिया। उन्होंने कहा कि आशंका है कि हत्या करने से पहले युवती के साथ दुराचार हुआ है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शनिवार सुबह एक राहगीर वहां से गुजर रहा था तो उसने शव लटकता देख इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। नजदीकी इलाकों से लोगों को बुलाकर युवती की पहचान की कोशिश की, लेकिन किसी को कुछ पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि मृतक की पहचान के लिए शव को फिलहाल सिविल अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया गया है। एसीपी सुरिंदर मोहन ने कहा कि पुलिस ने अज्ञात हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक युवती की पहचान होने के बाद पुलिस को हत्यारों तक पहुंचने में काफी सुराग मिल जाएंगे। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें