फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ही बेस्ट फ्रेंड को जहर देकर मार डाला, वजह जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 21 Mar 2017 09:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
सहेली को दे दिया जहर
विज्ञापन
जिस बेस्ट फ्रेंड के साथ दिनभर रहती थी, हसंती खेलती थी। उसे ही लड़की ने जहर देकर मार डाला। इसकी वजह पता चली तो मां-बाप सन्न रह गए। घटना हरियाणा के पानीपत की है। युवती ने अपनी सहेली को कोल्ड ड्रिंक में जहर मिलाकर दे दिया। उसका कसूर सिर्फ इतना था कि उसने उसकी पसंद के लड़के से शादी न करे किसी और से कर ली थी।
विज्ञापन


मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवती के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। आठ मरला चौकी के एएसआई सुरेंद्र सिंह के अनुसार गन्नौर के अहीर माजरा निवासी इंद्रसिंह की बेटी कोमल (22) की 3 साल पहले पानीपत के कॉलेज में पढ़ते हुए बुड़शाम निवासी मीना से दोस्ती हुई थी। दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना हो गया।

मीना ने कोमल की मां से उसकी शादी किसी युवक से कराने की बात की थी, लेकिन परिवारवालों ने मना कर दिया। इसके बाद वह रंजिश रखने लगी। इसी साल 28 फरवरी को कोमल की शादी काबड़ी के युवक में हो गई। शादी में मीना नहीं आई। 17 मार्च को मीना ने उसे शादी की पार्टी लेने के बहाने बुलाकर कोल्ड ड्रिंक में जहर पिला दिया।
विज्ञापन


भाई को फोन करके बोली, तुम्हारी बहन ने जहर पी लिया
इंद्र सिंह ने बताया कि 17 मार्च को दोपहर 12 बजे एक लड़की कार में आई और कोमल को ले गई। शाम करीब 4:30 बजे मीना ने कोमल के भाई को फोन कर कहा कि तुम्हारी बहन ने जहर पी लिया है और वह महराणा बस स्टैंड पर है। वहां पहुंचे तो कोमल की हालत गंभीर थी और मीना वहां नहीं मिली।

वे कोमल को खानपुर मेडिकल ले गए। जहां रात करीब 10 बजे उसकी मौत हो गई। इंद्रसिंह ने बताया कि कोमल ने दम तोड़ने से पहले बयान दिए हैं और उस पर हस्ताक्षर भी किए। इंद्रसिंह खेतीबाड़ी का काम करते हैं। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें