पहली पत्नी को तलाक दिए बिना दूसरी शादी की, फिर बेटी से रेप की कोशिश
- फोटो : डेमो फोटो
फेरे लेने वाले दूल्हे को एक साथ दो झटके लगेंगे, ये उसने ख्वाब में भी सोचा नहीं था। केस तो दर्ज हुआ ही, शादी भी न हो सकी। मामला हरियाणा के हिसार का है। जिले के गांव मदनपुरा का युवक समीन सोमवार को आर्यनगर की युवती के साथ फेरे न ले सका। कैमरी रोड की एक युवती की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप करने, अबॉर्शन कराने और धोखेबाजी का केस दर्ज किया है।
इसके चलते जिस युवती से समीन की शादी होने वाली थी, उसने शादी से साफ इनकार कर दिया। मदनपुरा निवासी जगदीश के बेटे समीन की घुड़चढ़ी की तैयारी हो रही थी। इसी दौरान कैमरी रोड पर रहने वाली बीए फाइनल ईयर की एक छात्रा वहां पहुंच गई और समीन पर शादी का झांसा देकर संबंध बनाने के आरोप लगाए। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि समीन ने अकेली पाकर उसके साथ रेप किया था। परिजनों को बताने बारे कहा तो समीन ने कहा कि वह समय आने पर उसके साथ शादी कर लेगा। लेकिन संबंध बनाने की बात सार्वजनिक कर ब्लैकमेल करता रहा। इसके चलते वह गर्भवती हो गई थी। समीन को यह बात पता चली तो उसने गर्भपात करा दिया।