फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से शादी नहीं हुई तो नाखुश युवती ने किया चौंकाने वाला काम

Thu, 08 Oct 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रतिया,भिवानी(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
उसके घरवाले जबरन उसकी शादी कहीं और तय कर दी। नाखुश लड़की ने प्रेमी संग ऐसा कदम उठाया घरवाले दंग रह गए। मामला हरियाणा के रतिया का है।
विज्ञापन


दरअसल रेवाड़ी जिले के एक गांव की लड़की का रिश्ता उसकी बहन के देवर के साथ निश्चित किया गया था। बताया जा रहा है कि लड़की को वह रिश्ता पसंद नहीं था, क्योंकि उसका प्रेम प्रसंग किसी दूसरे लड़के के साथ चल रहा था।

घरवालों से नाराज लड़की शादी से एक सप्ताह पहले अपने प्रेमी के साथ लापता हो गई। इस मामले में लड़की के परिजनों ने पुलिस में लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर प्रेमी जोड़े को पुलिस ने पकड़ा

लड़की के परिजनों की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद रतिया पुलिस के सहयोग से रेवाड़ी पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी।

इस दौरान सूचना मिली कि उक्त प्रेमी जोड़ा 4-5 दिनों से रतिया क्षेत्र में रह रहा है। रेवाड़ी पुलिस ने इसकी सूचना रतिया पुलिस को दी।

पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रतिया के सरकारी अस्पताल के पास उक्त जोड़े को काबू कर लिया। पूछताछ के लिए उन्हें रतिया थाना ले जाया गया, जहां से उन्हें रेवाड़ी पुलिस को सौंप दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें