फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्तसर में दर्दनाक घ्ाटना, करेंट से महिला समेत 3 की मौत

Thu, 08 Oct 2015 09:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुक्तसर में दर्दनाक हादसे में करेंट लगने से महिला समेत 3 की मौत हो गई। हादसा सुबह 5 बजे हुआ। दरअसल पंजाब के मुक्तसर में गांव चक्क अटारी में वीरवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे एक ट्रक बिजली के निचले तार के संपर्क में आ गया।
विज्ञापन


इस दौरान करंट लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। गांव चक्क अटारी के कुछ लोग बीते दिनों उक्त ट्रक से बाबा बड्ढा के मेले पर गए थे।

वीरवार सुबह ही वह लोग वापस लौटे। इस दौरान चक्क अटारी की ढाणी में सभी श्रद्धालुओं को उतारने के बाद चालक सतनाम सिंह (35) ट्रक को पीछे करने लग गया।
Trending Videos
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर शवों को ‌निकाला

चालक सतनाम सिंह के चाचा का लड़का गुरजीत सिंह (25) ट्रक के डाले की सांकल पकड़े हुए सतनाम को इशारे के साथ ट्रक पीछे करवाने लगा। मगर इस दौरान ट्रक ऊपर से गुजरती बिजली की निचली तार के संपर्क में आ गया।

इस वजह से ट्रक में करंट दौड़ गया। दोनों को करेंट का जोरदार झटका लग गया। एक व्यक्ति की चीख सुनकर महिला सुखविंदर कौर (32) भागकर ट्रक के पास मदद को पहुंची तो वह भी करेंट की चपेट में आ गई।

तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई बंद करवाकर शवों को जिला सिविल अस्पताल पहुंचाया। मामले की जांच कर रहे थाना सदर के एसआई धर्मपाल ने बताया कि 174 के तहत कार्रवाई की गई है। उधर, इस घटना को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें