फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bathinda News: प्रेमी ने शादी से किया मना तो प्रेमिका ने उठाया खौफनाक कदम, पिता पुलिस के पास पहुंचा

Tue, 16 May 2023 07:52 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)

सार

फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर मृतक युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की आरोपी युवक सीपा सिंह निवासी गांव बुर्ज हरी जिला मानसा के साथ दोस्ती थी और दोनों में सहमति संबंध थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बठिंडा जिले के एक गांव में 19 वर्षीय युवती ने अपने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। प्रेमी की ओर से शादी करने से इनकार करने पर युवती ने यह कदम उठाया। थाना सदर रामपुरा पुलिस ने मृतक युवती के पिता की शिकायत पर मानसा निवासी एक युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी होनी बाकी है। पुलिस को शिकायत देकर मृतक युवती के पिता ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी की आरोपी युवक सीपा सिंह निवासी गांव बुर्ज हरी जिला मानसा के साथ दोस्ती थी और दोनों में सहमति संबंध थे। 

पिछले कुछ समय से आरोपी सीपा सिंह ने उसकी बेटी से बातचीत करनी बंद कर दी थी और उसे शादी करने से इन्कार कर दिया था। इसके चलते उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से मानसिक परेशान चली आ रही थी। इसी परेशानी के चलते बीती 14 मई को उसकी बेटी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक की गिरफ्तारी के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें