दो मनचले युवती को देखकर बीच मार्केट अश्लील इशारे करने लगे। युवती ने विरोध किया तो उन्होंने उसे सड़क पर ही बुरी तरह पीट डाला। घटना चंडीगढ़ में सेक्टर 36 मार्केट की है। इस मारपीट में युवती बुरी तरह घायल हो गई।
मार्केट के दुकानदारों ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को जीएमएसएच-16 में भर्ती करवाया है। पुलिस ने युवती का बयान दर्ज करने के बाद अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।