गीतांजलि हत्याकांड के मुख्य आरोपी सीजेएम रवनीत गर्ग का अब नारको टेस्ट होगा। इसके लिए उन्होंने सहमति दे दी है। बुधवार को वह खुद भी अदालत में पेश हुए और उनके वकील ने एडिशनल सेशन जज भावना जैन की अदालत को उनकी सहमति की जानकारी दी।
अदालत ने ही नारको टेस्ट के लिए सीजेएम रवनीत गर्ग से सहमति मांगी थी। नारको टेस्ट के लिए रवनीत गर्ग की सहमति के बाद उनके वकील ने मांग की कि इस टेस्ट से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर एसपी रैंक के अधिकारी की अंडरटेकिंग या एफिडेविट दिलाया जाए। अब इस मामले में अगली सुनवाई 14 नवंबर को होगी।