फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः चार राज्यों में वांटेड गैंगस्टर साथियों समेत गिरफ्तार, हथियार भी बरामद

Mon, 04 Feb 2019 07:00 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला/अमृतसर (पंजाब)
विज्ञापन
प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पुलिस अधिकारी
विज्ञापन

पंजाब, दिल्ली समेत देश के चार राज्यों में विभिन्न वारदातों में वांटेड शातिर गैंगस्टर नव लाहौरिया और उसके दो साथी गैंगस्टरों को पटियाला पुलिस ने रविवार देर रात हुए एक ऑपरेशन के दौरान हरियाणा बार्डर से हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपी लारेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य हैं।

विज्ञापन


इनके दो साथी दलवीर सिंह उर्फ मनी निवासी दुल्लड़ पटियाला व नवनीत सिंह उर्फ नवी निवासी गांव हिम्मतपुर थाना सीवन जिला कैथल हरियाणा को पटियाला पुलिस ने दो फरवरी को ही गांव सिऊना के पास रणजीत नगर में मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया था। 

एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू, एसपी (डी) मनजीत सिंह बराड़ ने सोमवार दोपहर बाद पुलिस लाइन में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पकड़े गए गैंगस्टरों में नवप्रीत सिंह उर्फ नव लाहौरिया निवासी जट्टां पती समाना, अंकुर सिंह उर्फ मनी और प्रशांत हिंदराव उर्फ छोटू निवासी हसूपुर थाना सीवन जिला हापुड़ (यूपी) के तौर पर हुई है। 
विज्ञापन


एसएसपी ने बताया कि दो फरवरी को हुई मुठभेड़ के दौरान फरार उक्त तीनों गैंगस्टरों की तलाश में जिले के सीलिंग प्वाइंटों पर हरियाणा राज्य के साथ लगते रास्तों की स्पेशल निगरानी की जा रही थी। नाकाबंदी के दौरान पंजाब व हरियाणा राज्य के बार्डर के साथ लगते गांव दुलवा (पंजोला-अरनोली रोड) पर इंचार्ज सीआईए पटियाला इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह व इंचार्ज सीआईए समाना इंस्पेक्टर विजय कुमार की पुलिस पार्टी ने इन तीनों गैंगस्टरों को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन

तीनों कार में सवार थे जो उन्होंने पटियाला में पीआरटीसी वर्कशाप के नजदीक आईटीआई चौक से सुरिंदर चंद नाम के व्यक्ति से छीनी थी। कार का नंबर बदला हुआ था। तलाशी के दौरान नव लाहौरिया के कब्जे से पुलिस ने एक 30 बोर पिस्टल समेत तीन कारतूस, अंकुर सिंह उर्फ छोटू के पास से एक 315 बोर देसी पिस्तौल समेत दो कारतूस 315 बोर बरामद की है। यह बरामद असलाह वही था जो इन गैंगस्टरों ने दो फरवरी को पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के दौरान इस्तेमाल किया था।

 वारदातों का हुआ खुलासा 
एसएसपी ने बताया कि शातिर गैंगस्टर नव लाहौरिया सरगना के तौर पर काम करता था। उसने अपने साथियों के साथ मिलकर कत्ल, इरादा कत्ल और लूटपाट की वारदातों को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व यूपी में अंजाम दिया है। मई 2018 से नव लाहौरिया इरादा कत्ल व अन्य केसों में भगोड़ा चला आ रहा था। गिरोह के अन्य गुर्गे जिला सोनीपत, दिल्ली व राजस्थान के एरिया के रहने वाले हैं।

नशा तस्करी के धंधे से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार 
वहीं अमृतसर के बार्डर एरिया से हेरोइन की खेप लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिल रोड के बिजली घर के पास नाकाबंदी के दौरान पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से 150 ग्राम हेरोइन और तस्करी के धंधे में इस्तेमाल की जाने वाली कार भी बरामद की गई है।

 थाना शिमलापुरी में जम्मू कालोनी निवासी परमजीत सिंह उर्फ सन्नी (33) और दुगरी निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ प्रीत उर्फ चिराग (35) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। 

एसटीएफ लुधियाना रेंज के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि आरोपी अमृतसर के बार्डर एरिया से हेरोइन लाकर सप्लाई करते हैं। आरोपी सन्नी ड्राइवर है, जबकि चिराग जम्मू कालोनी में खुद की मोबाइल की दुकान है। काम कम होने की वजह से उसने दुकान बंद कर दी। उसके बाद दोनों ने हेरोइन तस्करी का धंधा शुरू कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें