आरोपी निरीक्षक नरेश ठाकुर को गिरफ्तार कर विजिलेंस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो के डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि मापतोल की मशीन को पास करने की एवज में रिश्वत लेने पर गिरफ्तारी की गई है।
उन्होंने बताया कि अभी मामले से संबंधित आगामी कार्रवाई की जा रही है। निरीक्षक से पूछताछ की जा रही है। विजिलेंस की जांच से मामले में और खुलासे हो सकते हैं।