फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर रइया और तूफान सोशल मीडिया पर सक्रिय, पुलिस को दे रहे खुली चुनौती

Mon, 01 Aug 2022 05:35 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

कमिश्नरेट लुधियाना के सीआईए टू में तैनात इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि पहले भी आरोपियों ने पोस्ट डाली थी। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कई इनपुट्स मिले थे लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाते थे। दोनों आरोपी काफी शातिर हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला को 29 मई दिनदहाड़े जवाहरके रोड पर थार में जाते समय गोलियों से छलनी कर मौत के घाट उतारने वाले कई गैंगस्टरों को तो पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है लेकिन इस हत्याकांड में अभी तक फरार चल रहे मनप्रीत सिंह उर्फ मनी रइया और मंदीप तूफान अभी फरार हैं। यह दोनों शातिर आरोपी पुलिस गिरफ्त से तो बाहर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर लगातार पोस्ट अपडेट कर पूरी तरह से एक्टिव हैं। 

विज्ञापन


इस बार मनी रइया ने अपनी आईडी से फेसबुक पर एक पोस्ट अपडेट की है, जिसमें उसने पंजाब पुलिस को सीधी खुली चुनौती दी है। सोशल मीडिया फेसबुक पर डाली गई पोस्ट में मनी रइया की तरफ से लिखा गया है कि जंग सिर्फ जीतने के लिए नहीं लड़ी जाती है, कई बार यह बताना भी जरूरी होता है कि हम अभी जिंदा है। सीधे-सीधे पुलिस को चुनौती देने के बाद पुलिस का खुफिया विभाग भी सतर्क हो गया है। इसके साथ-साथ साइबर टीमें भी जांच करने में जुट गई हैं कि यह पोस्ट कहां से डाली गई है और जिस आईडी से डाली गई है उसका आईपी एड्रेस कहां का है। 
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टरों को बठिंडा छोड़ने और हत्या की पूरी जानकारी होने के मामले में विधानसभा के पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के भतीजे संदीप सिंह काहलों को गिरफ्तार किया गया था। उसी ने जो तीन गैंगस्टरों को बठिंडा अपने साथी सतबीर के साथ भेजा था उन तीनों में मनी रइया, मंदीप तूफान और रंजीत थे। बाकी आरोपियों को तो लुधियाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया लेकिन यह तीनों अभी भी फरार हैं। 
विज्ञापन


कुछ समय पहले अमृतसर में दो गैंगस्टरों का एनकाउंटर किया गया तो आशंका जताई गई थी कि गैंगस्टर मनी रइया और मंदीप तूफान उन दोनों के साथ थे और वहीं से फरार हो गए। इसके बाद से लगातार वह फरार हैं। पुलिस को अभी तक उनके बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। सोमवार को पोस्ट के बाद पुलिस एक बार फिर पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। अब लगातार टीमें जांच करने में जुटी हैं। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
कमिश्नरेट लुधियाना के सीआईए टू में तैनात इंचार्ज इंस्पेक्टर बेअंत जुनेजा ने बताया कि पहले भी आरोपियों ने पोस्ट डाली थी। आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। कई इनपुट्स मिले थे लेकिन आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो जाते थे। दोनों आरोपी काफी शातिर हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो पोस्ट आरोपियों ने डाली है उसकी जांच के लिए साइबर सेल की टीम की मदद ली जा रही है ताकि पता लगाया जा सके कि पोस्ट कहां से अपडेट हुई है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें