फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

खुलासा, गैंगस्टर रॉकी हत्याकांड के तार हरियाणा के मेवात से जुड़े

Tue, 03 May 2016 01:51 AM IST
राजेश शांडिल्य/अमर उजाला, मोहाली
गैंगस्टर से नेता बने रॉकी हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
कालका-शिमला रोड पर हुए रॉकी हत्याकांड के तार हरियाणा के मेवात भी जुड़े हैं, जबकि पंजाब के गैंगस्टरों को वाहन और हथियार सप्लाई खरड़ से होते थे। रॉकी हत्याकांड में जयपाल और तीर्थ सिंह ढिल्लों, असलम और संदीप के नाम सामने आए हैं। जोकि हरियाणा के मेवात और एक अन्य जिले के बताए गए हैं। इस केस को ट्रेस करने और हत्याकांड में शामिल गैंगस्टरों की गिरफ्तारी के लिए हिमाचल पुलिस ने पंजाब और हरियाणा पुलिस से भी मदद मांगी है।


गौरतलब है कि 30 अप्रैल को पंजाब के फाजिल्का के युवा नेता जसविंद्र सिंह रॉकी के काफिले पर कालका-शिमला रोड स्थित टिंबर ट्रेल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें रॉकी की मौत हो गई थी। इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इन घायलों में रॉकी के रिश्तेदार परमपाल पाली ने जिन दो नामों का खुलासा किया है, उनमें जयपाल और तीर्थ सिंह ढिल्लों शामिल हैं।

हिमाचल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गैंगस्टर जयपाल अपना गिरोह हरियाणा से आपरेट कर रहा था, जबकि ढिल्लों की आपराधिक गतिविधियां पंजाब के अलावा दूसरे राज्यों में भी बताई जा रही हैं।


जयपाल-तीर्थ के सिंडिकेट का पता लगा रही है पुलिस: हिमाचल पुलिस पता लगा रही है कि जयपाल और तीर्थ द्वारा इस वारदात को अंजाम देने के पीछे क्या मंशा थी? और इस हत्याकांड के पीछे क्या अन्य प्रभावशाली लोग भी शामिल हैं। घटनाक्रम हिमाचल में होने की वजह से जहां संबंधित राज्य की पुलिस तमाम तथ्य जुटाने में जुटी है, वहीं हिमाचल पुलिस ने पंजाब-हरियाणा पुलिस से मदद मांगी है। तीनों राज्यों की पुलिस इस मिशन पर लगी है। 
विज्ञापन

रॉकी हत्याकांड में हरियाणा के जयपाल के अलावा तीर्थ सिंह के नाम

पंजाब के गैंगस्टर रॉकी का मर्डर - फोटो : अमर उजाला
महावीर ने किया था तीर्थ के नाम का खुलासा
रॉकी की हत्या के आरोपी तीर्थ सिंह ढिल्लों का नाम मोहाली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए महावीर सिंह ने भी उजागर किया था। तब महावीर सिंह ने पंजाब पुलिस को बताया था कि वह गैंगस्टरों के रहने का इंतजाम, वारदात में उपयोग की जाने वाली गाड़ियां और हथियार मुहैया कराता है। तब उसने तीर्थ सिंह सहित तीन लोगों के नाम बताए थे। मोहाली पुलिस ने फरवरी 2016 में महावीर को गिरफ्तार किया था।

गैंगस्टरों में मेवात के शातिर अपराधी भी शामिल : डीएसपी
डीएसपी परवाणू प्रमोद चौहान ने बताया कि रॉकी हत्याकांड में हरियाणा के जयपाल के अलावा तीर्थ सिंह के नाम सामने आए हैं। उन्होंने माना कि इस वारदात को अंजाम देने में सिर्फ इन दो लोगों का ही हाथ नहीं है, बल्कि इसमें कई शातिर अपराधी शामिल हैं।   उन्होंने असलम और संदीप नाम के दो अन्य अपराधियों के भी वारदात में शामिल होने की आशंका जताई है। इसका ताल्लुक हरियाणा के मेवात से बताया गया है।
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें