फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भी पांव पसार चुका था गैंगस्टर दिलप्रीत उर्फ बाबा, पूरे नेटवर्क को तलाशने में जुटी पुलिस

Thu, 12 Jul 2018 09:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह बाबा
विज्ञापन
पंजाब पुलिस के हत्थे चढ़ा गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा हरियाणा के कई लड़कों को भी अपने साथ काम करने के लिए तैयार कर चुका था। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल को पूछताछ में पता लगा कि वह अपने साथ छोटी उम्र के लड़कों को जोड़ता था। दिलप्रीत अपने साथ अब तक कितने युवाओं को जोड़ चुका था और कितने लड़कों उसे पनाह दे चुके हैं, पुलिस उन सभी का पता लगाने के प्रयास में जुटी है।
विज्ञापन


एसएसओसी के डीएसपी तजिंदर सिंह संधू ने बताया कि दिलप्रीत हरियाणा में पांव पसार चुका था। उसके साथ जुड़े और उसे पनाह देने वालों का पता लगाया जा रहा है। डीएसपी ने बताया कि दिलप्रीत पैसों की तंगी के कारण ही नशा तस्करी के गोरखधंधे में लिप्त हुआ।

पैसों की कमी के चलते ही वह नशा सप्लाई करने सहित पंजीब सिंगर व अन्यों को पैसों की डिमांड कर धमकी दे रहा था। बीते दिनों उसने नशा बेचकर जुटाए गए पैसों से ही अपनी गर्लफ्रेंड रूपिंदर के नाम पर एक नई गाड़ी खरीदी थी। यूटी पुलिस उस गाड़ी को कब्जे में ले चुकी है। एसएसओसी, पंजाब पुलिस रूपिंदर कौर के सेक्टर-38 स्थित मकान की सर्च कर चुकी है।
विज्ञापन


चंडीगढ़ पुलिस करेगी गिरफ्तार, पंजाब पुलिस लेगी प्रोडक्शन वारंट
पीजीआई से छुट्टी मिलने पर गैंगस्टर दिलप्रीत सिंह को पहले सेक्टर-36 थाना पुलिस गिरफ्तार करेगी। फिर सरपंच सतनाम मर्डर केस में मलोया थाना पुलिस उसकी गिरफ्तारी डालेगी। इसके बाद पंजाबी सिंगर एवं एक्टर परमीश वर्मा पर फायरिंग और सिंगर एवं एक्टर गिप्पी ग्रेवाल को धमकी देने सहित पंजाब भर में दर्ज 25 मामलों में पूछताछ को पंजाब पुलिस दिलप्रीत सिंह का प्रोडक्शन वारंट हासिल करेगी।

मौका-ए-वारदात से ले जाते समय का वीडियो हुआ वायरल 
दिलप्रीत सिंह उर्फ बाबा को बीते सोमवार बस स्टैंड-43 के पीछे की सड़क से मुठभेड़ के बाद घायल हालत में गाड़ी से ले जाने की वीडियो बुधवार को वायरल हुई। लोगों के व्हाट्सएप पर वीडियो तेजी से पहुंची। इसमें दिलप्रीत जांघ पर पीछे के हिस्से में गोली लगने से कराहाता दिख रहा है और पंजाब पुलिस का एक कर्मी उसकी जांघ से हो रहे खून के रिसाव को रोकने का प्रयास करता नजर आ रहा है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें