फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के नाम पर डेढ़ लाख रुपये हड़पे, विरोध करने पर महिला के साथ की हैवानियत की हदें पार

Wed, 15 Aug 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
जमीनी विवाद में दो युवकों द्वारा एक महिला से पैसे हड़पने और गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित महिला की शिकायत पर जाखल थाना में दोनों आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप व धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस को दी शिकायत में जाखल के एक गांव की महिला ने बताया कि उसने अमनदीप सिंह निवासी गांव बाड़ा रतिया व जगराज सिंह निवासी तलवाड़ी से 5 कनाल जमीन का सौदा किया था। 
विज्ञापन


इसके लिए उसने आरोपियों को डेढ़ लाख रुपये का ब्याना भी दिया था। महिला ने बताया, ब्याना लेने के बावजूद आरोपी पहले उसे जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए लटकाते रहे। इस बीच उसे कहीं और से पता चला कि आरोपियों ने वह जमीन किसी और के नाम रजिस्ट्री कर दी। इसके बाद जब उसने दोनों आरोपियों से फोन कर इस बारे में रोष व्यक्त किया। इसके बाद गुस्साए दोनों आरोपी गांव में उसके घर आ गए और जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय वो घर पर अकेली थी, बाद में उसने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद जाखल थाने में शिकायत दर्ज करवाई। 

जमीनी विवाद में दो लोगों द्वारा जाखल खंड की महिला का सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। - बलविंद्र कौर, महिला हेल्प डेस्क प्रभारी, टोहाना ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें