फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: नहीं कम हुई रेप की घटनाएं, अब घर से उठाकर दो नाबालिग बहनों से गैंगरेप

Wed, 24 Jan 2018 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, समालखा/टोहाना
विज्ञापन
Rape - फोटो : Demo Photo
विज्ञापन
समालखा क्षेत्र के एक गांव में दो सगी नाबालिग बहनों का अपहरण कर तीन युवकों ने उनके साथ खेत में गैंगरेप किया। किसी तरह उनके चंगुल से निकल कर उन्होंने परिजनों को इसकी जानकारी दी। मंगलवार शाम को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश करेगी। 
विज्ञापन



पुलिस के अनुसार, पीड़ित बहनों के पिता ने पुलिस को बताया कि 21 जनवरी की रात करीब ग्यारह बजे तीन युवक कार में आए। उन्होंने घर में घुसकर उनकी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर लिया। इसके बाद खेत में ले जाकर तीनों ने उनके साथ दुराचार कर दिया। किसी तरह से वे उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंचीं और इस बारे में बताया। इसके बाद पिता ने मंगलवार शाम को पुलिस को इसकी शिकायत दी। थाना पुलिस ने मामला सामने आते ही मामला दर्ज कर टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। पुलिस ने दीवाना निवासी आरोपी सोनू, रवि व सोनू को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में बताया कि उन तीनों ने दोनों बहनों के साथ खलीला प्रहलादपुर के एक खेत में दुराचार किया था। 

पुलिस को मंगलवार शाम को एक व्यक्ति ने शिकायत दी है। उसने तीन लड़कों पर उसकी दो लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक दुराचार करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को देर शाम को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने प्राथमिक पूछताछ में खेतों में दुराचार करने के आरोप कबूले हैं। पुलिस तीनों आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। 
विज्ञापन

- नरेश अहलावत, डीएसपी, समालखा।
विज्ञापन

टोहाना में भी नाबालिग छात्रा से रेप

Child Rape - फोटो : Demo Photo
फतेहाबाद जिले में पिछले दिनों हुए गैंगरेप के बाद एक बार फिर दलित नाबालिग बच्ची हैवानियत का शिकार हुई है। मामला जाखल का बताया गया है। टोहाना महिला थाने में पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ पॉस्को एक्ट तथा एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। सोमवार देर रात एसपी दीपक सहारण तुरंत टोहाना पहुंचे और जानकारी हासिल की। आरोपी की पहचान टोहाना की गुप्ता कालोनी निवासी कृष्ण उर्फ डेविड के रूप में हुई है।

टोहाना डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने मंगलवार दोपहर अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि पीड़िता के पिता ने दी शिकायत में बताया था कि उसकी 15 साल की बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है और पिछले कई दिनों से डरी-सहमी सी रहती थी। इस बारे में पता चलने पर परिजनों ने बच्ची से बात पता करने का प्रयास किया तो बच्ची ने जो बताया उससे उनके पांवों तले की जमीन खिसक गई। बच्ची के पिता ने आरोप लगाया कि टोहाना की गुप्ता कालोनी निवासी 22 साल का कृष्ण उर्फ डेविड उसकी बेटी को बहला फुसलाकर टोहाना में अपने घर ले गया और उसकी बेटी को डरा-धमका कर उसका बलात्कार कर दिया। पीड़िता के पिता ने बताया कि बलात्कार के बाद आरोपी युवक ने किसी को बताने से रोकने के लिए धमकाया भी था। जिसके बाद लड़की घर पर भी डरी-सहमी सी रहती थी।

बीती रात परिजनों के दबाव देने पर उसने सारी घटना बता दी। बच्ची से सारी बात की जानकारी पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाने में शिकायत दे दी। बलात्कार की शिकायत मिलते ही पुलिस ने बच्ची का मेडिकल करवाया जिसके बाद आरोपी युवक कृष्ण के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे तुरंत टोहाना से ही गिरफ्तार कर लिया गया। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा के मुताबिक पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी लड़का आपराधिक गतिविधियों में पहले भी शामिल रहा है। जिसकी जानकारी पुलिस द्वारा जुटाई जा रही है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें