फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को बंधक बना युवक ने दिखाई ऐसी हैवानियत, शर्मसार हो जाएंगे

Mon, 28 Nov 2016 12:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
एक व्यक्ति ने पहले महिला को बंधक बनाकर हैवानियत का वो चेहरा दिखाया, जानकर आप शर्मसार हो जाएंगे। बच्ची को भी नहीं छोड़ा। घटना पंजाब के लुधियाना की है। एक व्यक्ति ने महिला को बंधक बनाकर दो महीने तक उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। यही नहीं उसके अलावा उसके मामा व तीन बेटों ने भी महिला से दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


जब आरोपी उसे बेचने की साजिश रच रहा था तो इस दौरान महिला उनके चंगुल से भाग निकली और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। गांव निवासियों के साथ मिलकर प्रेस कांफ्रेस कर महिला ने बताया कि उसका पति दिल्ली में काम करता है। उसके पति के साथ शंभू शाह व्यक्ति भी काम करता है। शंभू ने लगभग तीन माह पूर्व उसे फोन किया और बताया कि उसके पति की सड़क हादसे में टांग टूट गई है। उसके इलाज के लिए एक लाख रुपये की जरूरत है।

महिला के मुताबिक जब वह रुपये लेकर शंभू सिंह के पास गई तो उसने उसका मोबाइल और सिम तोड़ दिया और उसे जबरन अपने मामा के पास बिहार ले गया। वहां उसने अपने मामा के साथ रुपये बांट लिए और उसे बंधक बना दिया। लगभग दो महीने तक दोनों उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटी को भी पीटा, बाजू टूट गई उसकी

rape
महिला ने बताया कि इसके बाद शंभू शाह उसे और उसकी ढाई साल की बेटी को जबरन मदारपुरा ले आया और अज्ञात जगह पर करीब 20 दिन तक बंदी बनाकर रखा। इस दौरान शंभू और उसके लड़के रूलदु शाह, शामदेव शाह और सुनील शाह उसके साथ दुष्कर्म करते रहे।

उन्होंने उसकी बच्ची को भी पीटा, जिससे बच्ची की बाजू भी टूट गई। इसके बाद शंभू शाह व उसके बेटों ने शंभू के भाई वकील शाह के साथ मिलकर उसे राजस्थान के व्यक्तियों के पास 2.50 लाख रुपये में बेचने का सौदा तय कर लिया था, लेकिन गांववालों की मदद से वह उनके चंगुल से भाग निकली। उसने थाना सिधवां बेट में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

सरपंच वरिंदर सिंह ढिल्लों ने कहा कि उन्होंने वीरवार 17 नवंबर को आरोपियों को थाना सिंधवा बेट के एएसआइ परमिंदर सिंह के समक्ष पेश किया था, लेकिन सभी आरोपियों को बिना कार्रवाई के छोड़ दिया और कोई जांच नहीं की। एसएचओ कुलवीर सिंह ने कहा कि मामले में बनती कार्रवाई जल्द की जाएगी।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें