फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे कमाने के चक्कर में युवकों ने पार कर दी सारी हदें, जानिए पूरा मामला

Mon, 28 Nov 2016 12:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
तनावग्रस्त व्यक्ति - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
ज्यादा से ज्यादा पैसे कमाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं। ऐसा ही एक कारनामा दो युवकों ने किया कि पार हो गई सारी हदें। युवकों ने चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब की कुछ हाई प्रोफाइल लड़कियों का नेटवर्क बनाया और फिर देह व्यापार का धंधा शुरू कर दिया।
विज्ञापन


दोनों को पुलिस ने शिमला से गिरफ्तार किया है। उनके साथ चंडीगढ़ से आई कुछ लड़कियां भी थीं। पुलिस ने खुद ग्राहक बनकर इन्हें जाल में घेरा। गिरफ्तार किए लोगों में जसविंद्र सिंह उर्फ जस्सा व उसका दोस्त गुरमीत उर्फ गौरा देह व्यापार के धंधे में संलिप्त हैं।

जस्सा से पुलिस ने दो लड़कियां अलग-अलग होटलों में मंगवाई थी। लड़कियां कार (पीबी 02 बीजेड 2028) में होटल में पहुंची। लड़कियों ने खुलासा किया है कि जसविंद्र ने उन्हें चंडीगढ़ से हायर किया है और शिमला के एक होटल में डांस के लिए बुलाया है।
विज्ञापन


रास्ते में ही जसविंद्र ने उन्हें ग्राहकों से शारीरिक संबंध बनाने की बात भी कही। इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसा देने की बात कही थी।
विज्ञापन

दोनों युवकों को तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया

सेक्स रैकेट
मामले में कार्रवाई करते हुए शिमला के एसपी डीडब्ल्यू नेगी ने 29 वर्षीय जसविंद्र सिंह निवासी लुधियाना व 32 वर्षीय गुरमीत सिंह निवासी अमृतसर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को कोर्ट में पेश किया और यहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में एक कार भी पुलिस ने कब्जे में ली है।

डेढ़ माह पहले शुरू किया था काम
जसविंद्र सिंह लुधियाना का निवासी है और वहां टैक्सी चालक था, लेकिन पिछले कुछ माह से उसका काम नहीं चल रहा था। इस वजह से उसके एक दोस्त ने सेक्स रेस्ट चलाने की बात कही।

जस्सा ने दोस्त की बात मान ली और चंडीगढ़, हरियाणा व पंजाब की कुछ लड़कियों का नेटवर्क बनाया। डेढ़ माह पहले जस्सा शिमला आ गया। शोघी में एक फ्लैट किराये पर लिया था। जस्सा पत्नी व बच्चे के साथ यहां पर रह रहा था।

ऐसे करता था काम
जस्सा ने एक वेबसाइट बनाई थी जो कि शिमला एस्कॉर्ट एजेंसी के नाम से चलती थी। इसमें जस्सा ने एक मोबाइल नंबर अंकित किया था। इसके साथ ही कुछ लड़कियों के फोटोग्राफ और कुछ डिटेल भी वेबसाइट पर उपलब्ध थी। ग्राहक को मोबाइल कॉल करनी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें