मौसी ने युवती को नशीली चीज पिलाई। वह बेहोश होने लगी तो 3 युवक उसे उठाकर कार में ले गए और फिर उसके साथ दुराचार किया। मामला पंजाब के पटियाला का है। पीड़िता ने मौसी पर ही वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है।
पीड़िता ने आरोपियों में शामिल मौसी के जानकार युवक पर शक जताया है। पीड़िता ने बताया कि वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से निकल भागी और पिता को फोन किया। पिता ने मौके पर पहुंच कर पुलिस में मामला दर्ज कराया।
अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज पुनीत सिंह ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। राजिंदरा अस्पताल में पीड़िता का मेडिकल कराया गया। मेडिकल में दुराचार की पुष्टि हो गई।