फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FB पर युवती से दोस्ती और प्यार, उसके बाद जो हुआ वो शर्मनाक

Tue, 21 Mar 2017 09:31 AM IST
अमर उजाला, अंबाला कैंट(हरियाणा)
विज्ञापन
फेसबुक पर प्यार
विज्ञापन
अगर आप भी सोशल साइट फेसबुक पर चैटिंग का शौक रखते हैं,तो ज़रा सावधान हो जाइए। सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती करना आपके लिए भी जिन्दगी पर पछताने का सबब बन सकता है। सोशल साइट पर नए रिश्ते बनते और टूटते रहते हैं। लेकिन कई बार इस साइट पर अनजाने दोस्त बना लेना आपके लिए मुसीबत बन सकता है। कुछ ऐसा ही हरियाणा के अंबाला में हुआ है। 
विज्ञापन


फेसबुक पर एक युवक और युवती में हुई दोस्ती का परिणाम गैंगरेप में सामने आया है। इस पूरे प्रकरण में जहां युवती से गैंगरेप हुआ, वहीं उससे पचास हजार रुपये की नकदी व दस तोले सोने के गहने भी छीन लिए। नशे की हालत में युवती को जीजा साले ने बठिंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़ दिया, जिसके बाद युवती अपने घर पहुंची और सारी बात बताई। पुलिस ने इस संबंध में युवती की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज कर सभी को काबू कर लिया है। 
 
विज्ञापन

ऐसे दिया फेसबुक के जरिए धोखा

फेसबुक
अंबाला की एक युवती की फेसबुक पर सिरसा के एक युवक से चेटिंग शुरु हुई, जो बाद में दोस्ती में बदल गई। इसके बाद कई दिनों तक दोनों में बातचीत होती रही। यह बातचीत इतनी बढ़ गई कि युवक ने युवती से मुलाकात की। इसी बीच युवती अपने घर से दस तोले सोने के गहने और पचास हजार रुपये की नकदी लेकर युवक के साथ अपने घर से चली गई।

 युवक के घर पर कुछ महिलाएं व उसका जीजा भी मौजूद थे। युवती का कहना है कि इस दौरान उसे नशे की गोलियां दी गई, जबकि पांच दिनों तक युवक व उसके जीजा ने गैंगरेप किया। इसके बाद यह सभी उसे बठिंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद वह किसी तरह अंबाला सिटी स्थित अपने आवास पर पहुंची और सारी बात अपने परिजनों को बताई। 

पुलिस ने दर्ज किया गैंगरेप का मामला 

युवती अपने परिजनों के साथ सिटी स्थित महिला थाने पहुंची। इस दौरान युवती ने पुलिस के सामने सारी बात रखी। पुलिस ने इस युवती की शिकायत पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई शुरु कर दी। पुलिस ने सभी आरोपियों को सिरसा से काबू किया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। 

युवती के बयानों पर दो महिलाओं समेत पांच लोगों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को काबू कर लिया गया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई जारी है, जबकि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  
- दया, जांच अधिकारी, महिला थाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें