अगर आप को भी हेड फोन लगाकर रास्ते पर चलने की गंदी आदत है,तो संभल जाइए। ये आदत आपके लिए भारी पड़ सकती है। हेड फोन लगाकर बिना किसी बात की परवाह किए रास्ते पर चलना कितना खतरनाक हो सकता है। ये लुधियाना में हुए दर्दनाक हादसे से पता चल सकता है। शहर में एक सर्विस स्टेशन पर काम करने वाला वर्कर सूरज पासवान उस वक्त मालगाड़ी की चपेट में गया जब वह कानों में मोबाइल का हेड फोन लगाकर गाने सुनते हुए रेलवे लाइन पार कर रहा था। हादसे में युवक की जान चली गई।
थाना जीआरपी जगराओं पुलिस चौकी इंचार्ज एएसआई जसपाल सिंह के अनुसार मरने वाले के पिता दलीप पासवान के बयान के आधार पर धारा 174 के अंतर्गत कारवाई कर लाश का पोस्टमार्टम करवाने के बाद घरवालों के हवाले कर दी गई।