फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी के बहाने युवती को बुलाया, गैंगरेप कर तीसरी मंजिल से फेंका

Sat, 31 Dec 2016 10:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
2016 वर्ष जाते-जाते अमृतसर पुलिस के दामन पर एक और दाग लगा गया। शुक्रवार देर रात युवती के साथ चार युवकों ने पहले रेप किया और बाद में जान बचाने के लिए भाग रही युवती को तीसरी मंजिल से नीचे फेंक दिया। पीड़िता की हालत गंभीर बनी है। पुलिस ने युवती के बयान के बाद तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीड़िता की पहचान तरनतारन रोड के एक युवक मोहित के साथ हुई थी। मोहित ने शुक्रवार शाम उसे नौकरी दिलाने के लिए उसे अपने किराए के मकान पर बुलाया। तीसरी मंजिल पर रहने वाले मोहित के साथ तीन अन्य दोस्त गुरिंदर वीर सिंह, कुलदीप सिंह और साहिल मौजूद थे। पीड़िता के साथ उन चारों ने रेप किया। पीड़िता चीख न पाए इसके लिए उन्होंने ऊंची आवाज में गाना टीवी पर लगा लिया।

24 वर्षीय युवती ने पुलिस को बताया कि चारों आरोपियों ने उनकी एक न सुनी। जब व किसी तरह से बालकनी का दरवाजा खोलकर भागने का प्रयास कर रही थी तो उसे धक्का देकर नीचे फेंक दिया। घायल अवस्था में पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें