फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर चार युवकों ने महिला से किया रेप, फांसी पर लटकाने का प्रयास

Sun, 05 Aug 2018 10:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कैथल (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

एक गांव के खेतों में बने घर में शुक्रवार रात चार युवकों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म और फंदे से लटका कर हत्या का प्रयास किया। छत नीचा होने और रस्सी टूटने के कारण महिला की जान बच गई। अस्पताल में भर्ती महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। मामला हरियाणा के कैथल का है। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। पति किसी काम से घर के बाहर गया था।

विज्ञापन


पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास सहित सामूहिक दुष्कर्म और अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में 26 वर्षीय महिला ने बताया कि वह दो माह पहले ही गांव में पति के साथ रहने आई है। पहले वह करनाल रहती थी। शुक्रवार रात को वह घर में अकेली थी। पति दवा लेने के लिए बाहर गया था। रात में घर में चार युवक घुसे और 11 बजे से सुबह 4 बजे तक उसके साथ दुष्कर्म किया। 

विज्ञापन

फंदे में लटकाकर आरोपी हुए फरार

सांकेतिक तस्वीर
सुबह जाते समय उन्होंने महिला को फंदे पर लटका दिया और फरार हो गए। छत नीची होने के कारण उसका पैर जमीन पर टिक गए। इसी बीच रस्सी भी टूट गई। इस कारण उसकी जान बच गई। इसके बाद उसने किसी तरह पति को फोन किया। पति ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से मामले की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। 

मामले की सूचना मिलते ही एसपी आस्था मोदी महिला के घर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। इसके बाद वह अस्पताल में पीड़िता से मिलीं। पुलिस पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाने का प्रयास कर रही है। एसपी ने बताया कि पुलिस ने महिला की शिकायत पर चार युवकों सतीश व कुलदीप सहित दो अन्य के खिलाफ हत्या का प्रयास, सामूहिक दुष्कर्म व अन्य आरोपों में केस दर्ज किया है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें