फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में नाबालिग को शराब पिलाकर गैंगरेप

Wed, 01 Apr 2015 08:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर/रादौर(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
बस स्टैंड पर खड़ी नाबालिग युवती को चाय की दुकान के अंदर घसीटा, दुकानदार सहित 3 लोगों ने शराब पिलाई और गैंगरेप कर दिया। ये सनसनीखेज वारदात हरियाणा के यमुनानगर जिले के रादौर कस्बा की है। गैंगरेप के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। रादौर पुलिस ने नाबालिग लड़की की शिकायत पर एक दुकानदार सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना रादौर प्रभारी नरेंद्र राणा ने बताया कि कस्बा रादौर में 17 वर्षीय लड़की एक ठेकेदार के घर पर काम करती थी। मंगलवार की शाम को लड़की रादौर बस स्टैंड पर कहीं जाने के लिए खड़ी थी। तभी चाय की दुकान करने वाला एक दुकानदार लड़की को बहला-फुसलाकर अपनी दुकान में ले गया।

यहां दुकानदार और उसके दो साथियों ने दुकान का शटर बंद कर लड़की को जबरन शराब पिलाई और उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को लाडवा रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास छोड़ कर फरार हो गए। रादौर पुलिस ने नाबालिग लड़की को बुधवार की सुबह लाडवा रोड से बरामद किया।
विज्ञापन


रादौर पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल करवाया। मेडिकल जांच में पुष्टि हुई कि नाबालिग के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया है। लड़की की शिकायत पर रादौर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले में नामजद तीनों व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रिश्तेदार की बेटी से रेप की कोशिश

घरेलू विवाद में लुधियाना में कुछ युवकों ने अपने ही रिश्तेदार की बेटी से दुराचार की कोशिश की। इसमें कुछ महिलाओं ने भी आरोपियों का साथ दिया। पीड़ित के शोर मचाने पर आरोपी फरार हो गए।

पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस के आलाधिकारियों से की। पुलिस ने मंगलवार को पीड़िता की शिकायत पर कुलदीप कुमार, राकेश कुमार, विजय कुमार, भोंदू, कालू, पप्पू देवी, अरुण कुमार और ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपियों के साथ कुछ दिनों से उनका विवाद चल रहा था। पांच जनवरी से पहले पीड़िता घर में अकेली थी। इसी दौरान सब आरोपियों ने उसके घर आकर उससे दुराचार की कोशिश की। पीड़िता के शोर मचाने पर सभी आरोपी फरार हो गए।

पुलिस की ओर से मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले में जांच कर रहे राजवंत सिंह ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें