दूध में नशे मिलाकर दो आरोपियों ने पूरे परिवार को नींद में सुला दिया, लेकिन उसके बाद घर की बेटी से गैंगरेप किया यही नहीं आरोपियों ने उसका वीडियो भी बना डाला।
हिसार के बरवाला रोड एरिया के एक गांव में 12वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। छात्रा को युवक दूध में नशीली गोलियां मिलाकर पिलाते थे। उसके बाद गैंगरेप किया गया। इतना ही नहीं परिवार के लोग रात को न उठे, इसको लेकर पूरे परिवार को ही नशे की गोलियां दूध में मिलाकर दे दी जाती थी। गैंगरेप करने वाले दो युवकों पर युवती की अश्लील वीडियो बनाने का भी आरोप है।
महिला थाना पुलिस ने इस मामले में राजीव नगर निवासी मोहन उर्फ मोनू, एक अन्य और मोनू की दो बहनों, उसके नाना और मामी समेत छह लोगों के खिलाफ नशीला पदार्थ खिलाकर गैंगरेप, जान से मारने की धमकी, आपराधिक षड्यंत्र रचने और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस को दी शिकायत में छात्रा ने बताया कि उसने 12वीं की परीक्षा दी है। पिछले साल वह नौ नवंबर की रात अपने दादा के घर में सो रही थी। दादा-दादी और चाचा अंदर वाले कमरे में सो रहे थे। वह बाहर वाले कमरे में थी। करीब 12:30 बजे कमरे में मोनू और उसका एक साथी आ गए। उन्होंने उसे डरा-धमकाकर रेप किया और वीडियो बना ली।