बहन के बुलाने का बहाना बनाकर पड़ोसी युवक ने 12वीं की छात्रा को घर बुलाया और चार साथियों संग मिलकर लूट ली उसकी अस्मत। वारदात पंजाब के अमृतसर के थाना जंडियाला के तहत आने वाले इलाके में घटी।
युवती के विरोध करने पर आरोपियों ने वीडियो बनाकर उसे वाट्सअप पर वायरल करने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि वह 12वीं की छात्रा है। शुक्रवार को उसके पड़ोसी अर्शदीप सिंह ने अपनी बहन का बहाना बनाकर उसे अपने घर बुलाया जब वह घर गई तो आरोपी के घर में उसकी बहन नहीं थी।
घर में अकेलेपन का फायदा उठाते हुए पहले से मौजूद अपने चार दोस्त जोधवीर सिंह, प्रभजोत सिंह, जसबीर सिंह, खुशहुंदल सिंह निवासी बंडाला के साथ मिलकर पीड़िता साथ गैंगरेप किया। विरोध करने के बाद व्हाट्सएप पर एमएमएस बनाकर इसे वायरल करने की धमकी दी।
पीड़िता आरोपियों के चंगुल से छुटकर घर पहुंची और अपनी आपबीती मां को बताई। बाद में पीड़िता ने जंडियाला पुलिस को अपने बयान दर्ज कराए। वहीं, पीड़िता के मेडिकल टेस्ट में गैंगरेप की पुष्टि हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर उन्हें गिरफतार करने के लिए टीम गठित कर दी गई है।