पंजाब के अमृतसर में चार वर्षीय मासूम बेटे का गला रेतने की धमकियां देकर महिला को कुछ लोग अगवा करके लुधियाना ले गए जहां उसके साथ तीन माह तक सामूहिक दुराचार किया गया।
किसी तरह आरोपियों के चुंगल से बच कर आई पीड़िता ने पुलिस के सामने सारे मामले का खुलासा किया। थाना देहाती तरनतारन की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
महिला ने पुलिस को बताया कि 2005 में उसका विवाह हुआ था और उसके तीन बच्चे हैं। 17 फरवरी को सुबह 10 बजे जब वह अपने 4 वर्षीय बेटे के साथ अपने मायके गांव जाने के लिए बस अड्डे जा रही थी तो बाइक पर चार आरोपी आए।
उनमें से रविशेर सिंह पुत्र बलदेव सिंह ने उसके बेटे को उठाकर उसकी गर्दन पर चाकू लगाते हुए कहा कि अगर कहा न माना तो बच्चे का गला रेत देंगे।