फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panchkula: चंडीगढ़ की महिला से पंचकूला में सामूहिक दुष्कर्म, पैसों की खातिर दोस्तों के पास भेजा

Tue, 08 Nov 2022 06:40 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पंचकूला (हरियाणा)

सार

आरोपी ने पीड़ित महिला को किसी जानकार के पास भेजना चाहा लेकिन महिला ने मनाकर दिया। इस बात पर गुस्सा होकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अब देख मैं तेरी फोटो दिखाकर तुझे बदनाम कर दूंगा। इसके बाद परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ निवासी महिला के साथ हरियाणा के पंचकूला में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं दोस्तों के पास भेजकर गंदा काम भी करवाया। एमडीसी थाना पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्जकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


आरोपी की पहचान विजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी जान-पहचान पंचकूला की रहने वाली एक लड़की से हुई। इसके बाद दोनों का घर आना-जाना शुरू हो गया। इसी दौरान महिला की मुलाकात लड़की के भाई विजय से हुई। एक दिन लड़की के भाई का जन्म दिन था और महिला भी उसके घर गई थी। लड़की और उसकी मां कुछ समान लेने बाजार गई थीं

इसी दौरान विजय ने महिला को कोल्ड ड्रिंक मे नशीला पदार्थ पिला दिया और बाद में शारीरिक संबंध बनाकर आपतिजनक फोटो व वीडियो भी अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। जब महिला को होश आया तो आरोपी ने फोटो व वीडियो दिखा कहा कि अगर यह बात किसी को बताई तो मैं इन्हें तुम्हारे पति भेज दूंगा और सोशल मीडिया पर अपलोड भी कर दूंगा। 
विज्ञापन


महिला बदनामी के डर से किसी को कुछ नहीं बता सकी। इसके बाद भी आरोपी ने अलग-अलग जगह बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान महिला दो बार गर्भवती भी हुई। आरोपी ने गर्भ गिराने की गोली लाकर दी थी। महिला ने शिकायत में बताया कि आरोपी के पिता ने भी उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। 

आरोपी ने पैसे के लिए दोस्तों के पास भेजा
जब आरोपी को पैसे की जरूरत होती तो वह महिला के पास आकर पैसे ले लेता था। जब महिला के पास पैसे नहीं होते थे तो वह अपने दोस्तों से महिला के साथ गलत काम करवाता था और उनसे पैसे ले लेता था। 16 अक्तूबर को आरोपी महिला के घर पहुंचा और 5000 रुपये मांगे। उस समय महिला के पास 2000 रुपये थे। 2000 रुपये देने के बाद भी आरोपी ने महिला से 3000 रुपये और मांग रहा था। 

उसने पीड़ित महिला को किसी जानकार के पास भेजना चाहा लेकिन महिला ने मनाकर दिया। इस बात पर गुस्सा होकर आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और धमकी दी कि अब देख मैं तेरी फोटो दिखाकर तुझे बदनाम कर दूंगा। इसके बाद परेशान होकर महिला ने पुलिस में शिकायत दी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें