फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में हैवानियत: सैर करने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा

Mon, 22 Aug 2022 05:44 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

पीड़िता की शिकायत पर लुधियाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तीनों आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। अदालत में पेश कर पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर से सैर करने निकली युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां दो युवक स्कूटी पर बैठा कर युवती को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गए। सुनसान जगह पर आरोपियों ने तीसरे साथी को बुलाया और दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने युवती को धमकी दी और उसे घर के पास छोड़कर फरार हो गए। 

विज्ञापन


युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की। थाना सदर की पुलिस ने जांच के बाद युवती की शिकायत पर नीरज कुमार, आशीष सिंह और धीरज मलिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर, पुलिस ने पीड़िता की मेडिकल जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि चार दिन पहले वह घर के बाहर सैर कर रही थी। इसी दौरान वह सैर करते हुए पटरी पर जा पहुंची। आरोपी नीरज और आशीष स्कूटी पर किसी काम से जा रहे थे। वह दोनों को जानती थी और रास्ते में आरोपियों ने उसे बहला फुसलाकर अपने साथ एक गांव की तरफ ले गए। 
विज्ञापन


वहां आरोपियों ने धीरज को भी बुला लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में इसके बारे में किसी को न बताने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी सुबह घर के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह से इसकी जानकारी परिवार को दी और इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्हें अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर ले लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें