फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: जमीनी विवाद में किसान नेता प्रह्लाद भारूखेड़ा के साथ मारपीट, हाथ-पैर की हड्डियां टूटीं, हिसार रेफर

Mon, 22 Aug 2022 12:34 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)

सार

किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा बीते दिन शाम को शहर के जेजे कॉलोनी क्षेत्र से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करीब सात-आठ युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों ने डंडों से किसान नेता के हाथ और पैर पर वार किए।
विज्ञापन
किसान नेता प्रह्लाद भारुख़ेड़ा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किसान आंदोलन में अग्रणी रहे किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा के साथ कुछ युवकों ने जमीन संबंधी विवाद को लेकर मारपीट की। किसान नेता के हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें आई हैं। सामान्य अस्पताल में उपचार के बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, किसान नेता प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा बीते दिन शाम को शहर के जेजे कॉलोनी क्षेत्र से खेत की तरफ जा रहा था। इसी दौरान करीब सात-आठ युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट करनी शुरू कर दी। युवकों ने डंडों से किसान नेता के हाथ और पैर पर वार किए। इसके कारण हाथ और पैरों की हड्डियां कई स्थानों से फ्रेक्चर भी हो गई। राहगीरों ने उसे सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।

स्थिति अधिक खराब होने के कारण प्रह्लाद सिंह भारूखेड़ा को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया है। घायल और उनके परिजनों के बयान दर्ज होने के बाद ही हमालवरों पर पुलिस की ओर से मामला दर्ज किया जाएगा। बताया जा रहा है कि किसान नेता और उसके ससुराल पक्ष का आपस में जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसके कारण उक्त आरोपियों ने किसान नेता के साथ मारपीट की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें