फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

8 लाख रुपये भी ले लिए और विदेश भी नहीं भेजा, कंपनी ने यूं किया फ्रॉड

Thu, 09 Mar 2017 09:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विदेश ले जाने का झांसा - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। दसूहा होशियारपुर निवासी मनप्रीत कौर की शिकायत पर पुलिस ने फेज-पांच स्थित स्टडी हब एजुकेशन कंपनी के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है। आरोपियों में एक पति-पत्नी, रमनदीप कौर, लखविंदर पाल शर्मा व गगनदीप कौर शर्मा निवासी सन्नी व्यू कॉम्प्लेक्स फेज-1 मोहाली शामिल हैं।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में दसूहा निवासी मनप्रीत कौर ने बताया कि 2015 में उसने विदेश जाने की योजना बनाई थी। इस दौरान उसे फेज-पांच स्थित स्टडी हब एजुकेशन नाम की कंपनी के बारे में पता चला। वह उनके ऑफिस पहुंची तो आरोपियों ने उनसे बड़े ही अच्छे तरीके से बातचीत की और विश्वास दिलाया कि उसे जल्दी ही वीजा उपलब्ध करा देंगे। इसके लिए पीड़ित ने आठ लाख का भुगतान कर दिया। लेकिन इसके बाद आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही  उसके पैसे वापस किए। इसके बाद जब वह अपने परिजनों संग आरोपियों के ऑफिस आईं तो उन्होंने उसके साथ गलत व्यवहार किया। साथ ही कहा कि वह उसे पेमेंट नहीं करेंगे। साथ ही पीड़ित को घातक नतीजे भुगतने को कहा। जिसके बाद पीड़ित ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दी थी।

गृहमंत्री के नाम पर ठगने वाले अभी फरार
 सेक्टर-70 निवासी एस संधू को गृहमंत्री राजनाथ सिंह का करीबी बताकर विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख ठगने वाले आरोपी भी अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को जल्दी ही काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें