फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस वर्दी में आया और ड्राइवर को बेवकूफ बना लूट लिया, देखिए कैसे?

Sun, 13 Nov 2016 06:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
विज्ञापन
ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक पुलिस की वर्दी में आया और ट्रक ड्राइवर से 28 हजार रुपये लूटकर भाग गया। उसका तरीका जानेंगे तो आप हैरान रह जाएंगे। घटना पंजाब के लुधियाना की है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस की वर्दी पहन कर फर्जी नाकाबंदी कर एक युवक ने गुजरात से धागा लोड पर ताजपुर रोड पर आए एक ट्रक ड्राइवर से 28 हजार रुपये लूट लिए। आरोपी ने वारदात को उस समय अंजाम दिया जब ट्रक ड्राइवर माल उतार कर वापस जा रहा था।

आरोपी के फरार होते ही ड्राइवर ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम को दी। सूचना मिलने के बाद थाना डिवीजन सात की पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत पूरे इलाके में नाकाबंदी की।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी साहनेवाल के इलाके में है तो पुलिस ने उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक ड्राइवर खुर्शीद की शिकायत पर कपूरथला के सुरिंदरपाल के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

गुजरात से ट्रक में धागा लोड करके चला था

ट्रक - फोटो : अमर उजाला
अलवर (राजस्थान) के रहने वाले खुर्शीद ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसके पास दस टायर वाला ट्रक है। वह गुजरात के सूरत से धागा लेकर चला था और उसे लुधियाना के ताजपुर रोड पर धागा छोड़ना था। शनिवार वह लुधियाना पहुंचा।

ताजपुर रोड पर ट्रक खाली किया और वापस अहमदाबाद के लिए निकला। करीब आठ बजे ताजपुर चौक पर उसे बुलेट बाइक पर आए एक युवक ने रोक लिया। युवक ने पुलिस की वर्दी पहनी हुई थी। युवक ने पहले उससे कहा कि वह शराब पीकर ड्राइवर कर रहा है।

खुर्शीद का कहना है कि वह शराब नहीं पीता। इसके बाद युवक उसे ट्रक की तलाशी के लिए कहने लगा। जब उसने कहा कि वह माल अनलोड कर आया है, ट्रक खाली है। युवक ने दस्तावेज दिखाने को कहा।

उसने अपना ड्राइविंग लाइसेंस निकाल कर दे दिया। युवक ने उसकी जेब में पड़े 28 हजार रुपये भी निकाल लिए। जब उसने विरोध किया, तो युवक उस पर मामला दर्ज करने की धमकियां देने लगा।
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की बाइक पर भागा युवक

भीड़
ड्राइवर का कहना है कि युवक ने उसे थाने ले जाने के बहाने पीछे आने को कहा और खुद आगे बाइक पर जाने लगा। जैसे ही उसने ट्रक स्टार्ट किया, आरोपी युवक बाइक भगा ले गया। उसकी बाइक पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।

पुलिस सूत्रों से पता चला है कि आरोपी सुरिंदरपाल सिंह शनिवार रात को ही साहनेवाल इलाके से पकड़ा गया। ट्रक ड्राइवर से पैसे छीन कर आरोपी साहनेवाल की तरफ चला गया था। जहां उसने अन्य किसी ड्राइवर को शिकार बनाना था।

सूत्रों के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी ट्रांसपोर्ट नगर में ही घूमता था, उसे पता होता था कि किस ड्राइवर को पेमेंट मिली है। इसलिए वह उसके पीछे लग जाता और पुलिस वाला बनकर उसे रोकता, फिर पैसे लेकर फरार हो जाता। जांच अधिकारी एएसआई संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ चल रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें