फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देकर डीएसपी से ठग लिए 40 लाख

Sat, 13 Dec 2014 04:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के जाली दस्तावेज बनाकर हरियाणा के एक डीएसपी से चालीस लाख की ठगी मारने का मामला सामने आया है। आर्थिक अपराध शाखा ने ठगी करने वाले आठ व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से दो को काबू कर लिया गया है। इनकी पहचान सोहन लाल व गुरशरण सिंह निवासी जास्ताना खुर्द लालडू के रूप में हुई है। जबकि छह आरोपी अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
विज्ञापन


अन्य आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापामारी कर रही हैं। पुलिस को दी शिकायत में चंडीगढ़ के सेक्टर-19 निवासी बलजिंदर सिंह ने बताया कि वह हरियाणा पुलिस में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। जीकरपुर निवासी सूरजभान जिंदल उनके जानकार थे। डीएसपी काफी समय से जमीन खरीदने की योजना बना रहे थे।

इसी बीच सूरजभान ने जून 2013 में उन्हें जीरकपुर स्थित अपनी दुकान पर बुलाया। साथ ही कहा कि लालड़ू के गांव बटौली में उनके पास दस बीघे 13 बिसवे जमीन है। वहां पर अन्य आरोपी परमानंद बलटाना, गुरपाल सिंह बल्लोपुर लालडू़, सोहन लाल जस्ताना खुर्द लालडू, मक्खनसिंह अंटाला हंडेसरा, तरसेम सिंह नंबरदार लालडू, विक्की शर्मा पिंड केसरी व गुरशरण जास्ताना खुर्द लालडू पहले से मौजूद थे।
विज्ञापन


उन्होंने उसे जमीन से जुड़े दस्तावेज दिखाए। जिन्हें देखकर उसे उनकी बातों पर विश्वास हो गया। इसके बाद उक्त दोनों पक्षों में जमीन के लिए चालीस लाख में सौदा हो गया। साथ ही दस लाख रुपये बयाने के रूप में उन्हें दे दिए। बयाने में लिखा गया कि उक्त जमीन पर एक लाख 8 हजार का लोन लिया गया है।

ऐसे में जमीन खरीदने वाला व्यक्ति ही लोन चुकाएगा। फिर 5-7-2013 में उन्होंने जमीन की रजिस्ट्ररी भी उसके नाम पर करवा दी। उन्होंने तीस लाख का उन्हें भुगतान कर दिया। साथ ही उन्होंने उसे कहा कि मार्च 2014 में उन्हें जमीन का कब्जा देंगे। साथ ही जमीन आगे ठेके पर दे दी। जब मार्च में जमीन का कब्जा लेने के लिए वहां पहुंचे। तो उन्हें पता चला कि उनके साथ धोखा हुआ है।

किसी अन्य व्यक्ति की जमीन फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उन्हें बेची गई है। इसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत एसएसपी मोहाली को दी। मामले की जांच ईओ विंग द्वारा की गई। जिसके बाद बाद ईओ विंग ने आरोपियों के खिलाफ 419, 420, 465, 467, 468 व 471 मामला दर्ज किया। ईओ विंग के इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार चेची ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि अन्य आरोपी भी जल्दी ही काबू कर लिए जाएंगे।

एक आरोपी मीडिया कर्मी भी
जानकारी के मुताबिक धोखाधड़ी में शामिल सोहन लाल एक नामी टीवी चैनल का कैमरा मैन है। उसके पास से पुलिस को कई अन्य मीडिया हाउस के आईडी कार्ड भी मिले हैं। पता चला है कि डीएसपी उसकी बातों में आकर ही डील में शामिल हुआ था।

सभी थानों से मांगा रिकॉर्ड
पुलिस ने सभी थानों से उक्त आरोपियों के बारे में जानकारी मांगी है। ताकि पता लग सके कि आरोपियों ने कितने अन्य लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया हुआ था। इसके अलावा पुलिस यह पड़ताल कर रही है कि इनके गिरोह में और कितने मेंबर शामिल थे।

राज्य के सभी जिलों में अलर्ट
जिला पुलिस ने राज्य के सभी थानों को अलर्ट भेज दिया है। इसके अलावा पड़ोसी राज्यों को भी सूचित किया है। ताकि आरोपियों को तुरंत काबू किया जा सकें। पुलिस अधिकारी से ठगी का अपनी तरह का यह पहला मामला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें