युवती ने निवेश के लिए व्हाट्सएप पर एक लिंक भेजा। लिंक पर क्लिक करने के बाद ऐप स्टोर से कॉइनबेस एप डाउनलोड की। आइलीन ने उसे ऐप के इस्तेमाल के बारे में बताया। अकुल ने ऐप के जरिए 23 जुलाई 2022 को 8500 रुपये का निवेश किया। इस पर उसे 8875 रुपये का लाभ मिला, जो खाते में भी आ गया।
अकुल ने बताया कि 26 जुलाई 2022 को उसने 99852 रुपये का और निवेश किया। आइलीन के कहने पर उसने अलग-अलग बैंक खाते, पेटीएम अकाउंट से रुपये ट्रांसफर किए। उसने करीब एक करोड़ 22 लाख रुपये का निवेश किया। जब वह राशि अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करने लगा तो उसे चार करोड़ 70 लाख रुपये का लाभ दिखाया। साथ ही टैक्स पेय करने का नोटिस भेजा। उस टैक्स की रकम एक करोड़ 30 लाख रुपये थी। इस एवज में उसने 86 लाख रुपये आइलीन के खाते में जमा करवा दिया। इसके बाद कहा गया कि जब तक पूरा टैक्स नहीं भरोगे तब तक पैसा वापस नहीं मिलेगा।
ठगी का अहसास होने पर पिता को बताई आपबीती
अकुल ने कहा कि बार-बार रुपये मांगने पर उसे ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उसने अपने पिता से पूरे मामले के बारे में बताया। पिता ने कहा कि उसके साथ ठगी हुई है। अकुल ने पिता के साथ मिलकर साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।