फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बदमाश बेखौफ: मुरथल व गन्नौर में दो शराब ठेकों पर की लूटपाट, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पीड़ित ने शराब ठेकेदार को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच के बाद मुरथल थाना पुलिस ने देर रात लूट का मुकदमा दर्जकर शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मुरथल पुलिस थाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले में बेखौफ बदमाश मुरथल व गन्नौर थाना क्षेत्र में दो शराब ठेकों पर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देकर भाग गए। शराब ठेकों के सेल्समैन के बयान पर पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। बदमाशों ने मुरथल में तमंचे व उस्तरा और गन्नौर में चाकू के बल पर लूटपाट की वारदातों के अंजाम दिया।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला प्रयागराज के गांव खाई निवासी शिवम ने गन्नौर थाना पुलिस को बताया कि वह गांव दुभेटा स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। मंगलवार रात को साढ़े आठ बजे वह ठेके से बाहर खाना लेने आया था। खाना लेकर आने के बाद वह ठेके के अंदर जाकर शटर बंद करने लगा तो इसी दौरान तीन युवक चेहरे पर कपड़ा बांधकर पहुंचे। 

यह भी पढ़ें- बाप बना हैवान: नाबालिग बहनें बोलीं- मुंह में कपड़ा ठूंस पिता करता है दुष्कर्म, जबरन शराब व सिगरेट भी पिलाता है
विज्ञापन


उन्होंने ठेके पर आते ही पिटाई शुरू कर दी। पिटाई करने के बाद चाकू निकालकर अड़ा दिया। बदमाशों ने छह हजार रुपये, मोबाइल फोन और शराब की छह बोतल लूट ली। इसके बाद बदमाश भाग निकले। पुलिस ने सेल्समैन के बयान पर बुधवार तड़के लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन

वहीं मूलरूप से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी स्थित विकास कॉलोनी के रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मेहंदीपुर स्थित शराब ठेके पर सेल्समैन है। ठेका मुरथल निवासी सचिन का है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को ठेके पर मौजूद था। इसी दौरान दो बाइक पर चार युवक पहुंचे। वह उससे पव्वा लेकर वहां से चले गए। कुछ देर बाद जब वह लघुशंका के लिए ठेके का गेट खोलकर बाहर आया तो चारों युवक ठेके के अंदर आ गए। 

उन्होंने उससे बीयर की बोतल मांगी। जब वह फ्रिज खोलने लगा तो एक युवक ने उसे तमंचा अड़ा दिया। दूसरे ने उसे उस्तरा अड़ा दिया। वह उससे तीन हजार रुपये लूटकर भाग निकले। पीड़ित ने शराब ठेकेदार को मामले से अवगत कराया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। जांच के बाद मुरथल थाना पुलिस ने देर रात लूट का मुकदमा दर्जकर शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी: सात साल बाद 7471 पदों पर निकली TGT की भर्ती, HTET पास करने वालों को मिलेगा मौका
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें