फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूछा, अमिताभ बच्चन से मिलोगे और ठग लिया

Sun, 15 Feb 2015 05:30 PM IST
कुलदीप शुक्ला/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन से मिलवाने और ईनामी राशि दिलाने के नाम पर चंडीगढ़ के मनीमाजरा के एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये ठग लिए गए।
विज्ञापन


ठगों ने लल्लन यादव को फोन कर झांसे में लिया, फिर टैक्स व कुछ प्रक्रियाएं पूरी करने के नाम पर दो बार में 30 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। ठगी का आभास होने पर जब यादव ने पैसे जमा कराने से इनकार किया तो उसे पुलिस में कंप्लेन करने की भी धमकी दी गई।

30 हजार रुपये जमा कराने के बाद उसे एक चेक भेजा गया, लेकिन जब वह उसे कैश कराने गया तो चेक फर्जी निकला। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस में शिकायत की।

शिकायतकर्ता लल्लन यादव ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उन्हें एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा-‘ मैं आइडिया कंपनी से बोल रहा हूं। आपका मोबाइल नंबर एक लाख लोगों में से चुना गया है और आपको अभिताभ बच्चन से मुलाकात करने का मौका दिया जा रहा है। साथ ही पांच लाख रुपये का पुरस्कार भी दिया जाएगा’।
विज्ञापन


यादव के अनुसार, कॉल करने वाले ने बाद में कुछ कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कराने के नाम पर 30 हजार रुपये अपने खाते में जमा करा लिए। इसके बाद और 10 हजार रुपये की मांग की और इनकार करने पर पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

अभिताभ बच्चन के नाम पर ऐसे ऐंठते गए रुपये

शिकायतकर्ता लल्लन ने बताया कि अभिताभ बच्चन से मिलवाने और पांच लाख रुपये इनाम दिलाने की बात कहने के पांच दिन बाद कंपनी टैक्स के नाम पर 25 हजार रुपये मांगे गए। उसके द्वारा दिए गए अकाउंट नंबर-4971001500018169 पर उसने 20 हजार रुपये जमा कराए।

इसके तीन दिन बाद कॉल आई कि 10 हजार रुपये और जमा कराने के तीन दिन बाद चेक मिलेगा और साथ में अभिताभ बच्चन से मिलने के लिए टिकट भी भेजा जाएगा। उसने फिर 10 हजार रुपये उसी खाते में जमा कराए। इसके तीन दिन बाद एक चेक आया, लेकिन जब वह बैंक गया तो मैनेजर ने इसे फर्जी करार दिया।

खुद से बनाया था फर्जी चेक
पीड़ित लल्लन यादव के अनुसार, बैंक मैनेजर ने बताया कि बैंक के नाम पर यह खुद से बनाया गया फर्जी चेक है। बैंक में इस नाम का कोई अकाउंट नहीं है। ठगी का खुलासा होने के बाद उन्होंने 100 नंबर पर फोन किया और पुलिस से मिली जानकारी के बाद एसएसपी को शिकायत दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें