फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: जोमैटो और स्विगी के नाम पर ठगी, खुद को कंपनी का अधिकारी बता शातिर ने ढाबे वालों से ऐंठी रकम

Fri, 20 Oct 2023 07:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

साउथ सिटी स्थित अर्बन वाइब रेस्तरां की शिकायत पर थाना पीएयू पुलिस ने हैबोवाल कलां स्थित रोज इन्क्लेव निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में जोमैटो और स्विगी का अधिकारी बता रेस्तरां और ढाबे वालों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले ठग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रेस्तरां में बोर्ड और अन्य सुविधाएं दिलाने का झांसा देकर पैसे ले लेता था और इसके बाद गायब हो जाता था। आरोपी ने जोमैटो कंपनी का फर्जी पहचान पत्र और टी शर्ट भी बनवा रखी थी।

विज्ञापन


आरोपी रेस्तरां और ढाबे वाले को एक क्यूआर कोड स्कैन करने को देता था। इसमें बंडल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड लिखा है। यह स्विगी चलाने वाली कंपनी का नाम है। आरोपी ने फर्जी तरीके से कंपनी के नाम का इस्तेमाल किया ताकि भुगतान करने वाले को यह यकीन दिला सके कि पैसे सीधे कंपनी के खाते में जा रहा है। जबकि आरोपी ने इससे अपना बैंक खाता लिंक किया था।  

साउथ सिटी स्थित अर्बन वाइब रेस्तरां की शिकायत पर थाना पीएयू पुलिस ने हैबोवाल कलां स्थित रोज इन्क्लेव निवासी सिद्धार्थ अग्रवाल के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसीपी समीर वर्मा ने बताया कि महानगर के साइबर सेल के पास पिछले काफी समय से शिकायतें आ रही थीं कि फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो और स्विगी के नाम से एक व्यक्ति उनसे पैसे लेकर जाता है। इसके बाद जांच की गई तो आरोपी के बारे में पता चला। आरोपी खुद को जोमैटो और स्विगी का मैनेजर बताता था। आरोपी रेस्तरां और ढाबे वालों को लालच देता था कि वह उनके ढाबे पर अच्छा बोर्ड और अन्य सुविधाएं दिलवा देगा। इसी का झांसा देकर अर्बन रेस्तरां से भी आरोपी करीब 19 हजार रुपये ले गया। 

आरोपी ने क्यूआर कोड पर कंपनी का नाम लिखा था ताकि किसी को कुछ पता न चले और कोई शक न हो। एडीसीपी ने बताया कि कुछ शिकायतें पहले मिली थीं और आरोपी के गिरफ्तार करने के बाद अब तक करीब 65 शिकायतें सिर्फ कमिश्नरेट इलाके से आ चुकी हैं। आरोपी ने करीब चार लाख 39 हजार रुपये की ठगी की है।

एडीसीपी ने बताया कि आरोपी ने तीन बैंकों में अपने खाते खुलवा रखे हैं। जांच के दौरान पता चला कि करीब 10.82 लाख रुपये से ऊपर का लेनदेन हुआ है। आशंका यह है कि आरोपी ने 10 लाख रुपये से अधिक की ठगी लोगों से की है। पुलिस ने तीनों खाते फ्रीज करवाने के बाद आरोपी के कब्जे से एक एक्टिवा और मोबाइल भी बरामद किया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें